खेसारीलाल को मिला यूपी रत्न सम्मान

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार व गायक खेसारीलाल यादव को यूपी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गयाहै. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यह सम्मान खेसारीलाल यादव को दिया. बता दें कि इससे पहले भोजपुरी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के […]
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार व गायक खेसारीलाल यादव को यूपी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गयाहै. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यह सम्मान खेसारीलाल यादव को दिया.
बता दें कि इससे पहले भोजपुरी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए खेसारीलाल को महाराष्ट्र में दादा साहब फाल्के अकादमी अवार्ड भी मिल चुका है.
बिहार और उत्तर प्रदेश में अत्यधिक लोकप्रियता और भोजपुरी में विशेष योगदान के लिए खेसारीलाल यादव को यूपी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया.
जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा, मुझे बेहद खुशी है कि मुझे इस अवार्ड के काबिल समझा गया और मुझे यह अवार्ड दिया गया. मुझे अपनी भाषा भोजपुरी पर बेहद गर्व है.
बताते चलें कि खेसारीलाल यादव ने पांच साल पहले भोजपुरी सिनेमा में ‘साजन चले ससुराल’ से अपने करियर का आगाज किया था. वह अब तक 48 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
वे आज भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा डिमांडिंग स्टार हैं. खेसारीलाल यादव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के हाथों भी सम्मानित हो चुके हैं.
रंजन सिन्हा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




