Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल, निरहुआ, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इन गानों ने होली पर मचाया है धमाल

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Mar 2020 2:26 PM

विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song 2020: राग और रंग के त्यौहार होली (Holi 2020) को लेकर पूरे देश में धूम है. वहीं, पूर्वांचल में होली भोजपुरी गानों के बिना अधूरी मानी जाती है. इसे देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी होली के मौके पर बाजार में नये भोजपुरी गानों (Latest Bhojpuri Holi Geet) की भरमार है.

विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song 2020: राग और रंग के त्यौहार होली (Holi 2020) को लेकर पूरे देश में धूम है. वहीं, पूर्वांचल में होली भोजपुरी गानों के बिना अधूरी मानी जाती है. इसे देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी होली के मौके पर बाजार में नये भोजपुरी गानों (Latest Bhojpuri Holi Geet) की भरमार है. आइए डालें एक नजर-

खेसारी लाल यादव का ‘पातर पातर पान के डंटी’

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का होली के मौके पर नया गाना ‘पातर पातर पान के डंटी’ (Patar Patar Pan Ke Danti )’ यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी किंग खेसारी प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के साथ नजर आ रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का यह सॉन्ग होली (Holi Geet 2020) के मौके पर रिलीज हुआ है.

निरहुआ का ‘होली में सूचना जारी बा’

भोजपुरी जुबली स्टार निरहुआ (Nirahua) होली (Holi 2020) के मौके पर एक नया भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Gana) लेकर आये हैं, जिसने यूट्यूब पर धूम मचा दी है. इस बार निरहुआ होली पर पॉलिटिकल सॉन्ग ‘सो सॉरी, होली में सूचना जारी बा’ (So Sorry Holi Mein Suchana Jaari Ba) लेकर आये हैं. जो काफी चर्चा में बना हुआ है. इस गाने में निरहुआ (Nirahua) और उनकी कोरस टीम के बीच गाने की प्रतियोगिता भी हो रही है. जहां कोरस टीम नेताओं को लेकर नारे लगा रहे हैं, वहीं, निरहुआ कह रहे हैं कि होली (Holi Geet 2020) में राजनीति क्यों लेकर आ रहे हैं.

पवन सिंह का ‘भैया रंगले नया साड़ी’

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने इस होली (Holi 2020) पर नया गाना ‘भैया रंगले नया साड़ी’ (Bhaiya Rangle Naya Saari) से भोजपुरी दर्शकों को खास तोहफा दिया है. इस गाने को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया और अब यह गाया यूट्यूब पर पूरी तरह से छा गया है. पवन सिंह (Pawan Singh Songs) के इस भोजपुरी सॉन्ग ने होली पर यूपी-बिहार और झारखंड में धमाल मचा दिया है. इस गाने को पवन सिंह के अलावा प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी अपनी सुरीली आवाज से सजाया है.

अक्षरा सिंह का ‘होली के पुआ’

होली (Holi) की खुमारी भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) पर इन दिनों खूब देखने को मिल रही है. तभी उन्‍होंने होली स्‍पेशल एक और गाना रिलीज कर दिया है, जो अब वायरल हो रहा है. यह गाना है ‘होली के पुआ’ (Holi Ke Puaa), जिसे खुद अक्षरा सिंह ने गाया है. साथ ही उन्‍होंने इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो में खुद ही परफॉर्म किया है. अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का यह गाना लोकगीत (Holi Folk Song) के रूप में है. ‘होली के पुआ’ गाने का थीम पति-पत्‍नी के बीच संवाद पर आधारित है. होली में पकवान पुआ का महत्‍व खूब होता है. होली के दिन सभी घरों में पुआ बनता ही है. इसलिए गाने में सांकेतिक रूप से पुए का इस्‍तेमाल किया गया है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola