ePaper

भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा की इस बोल्ड तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, पूल साइड लुक में दिखीं बेहद हॉट

Updated at : 04 Aug 2020 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा की इस बोल्ड तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, पूल साइड लुक में दिखीं बेहद हॉट

Bhojpuri Actress Monalisa bold photos: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. मोनालिसा की ये तसवीर फैंस को खूब पसन्द आ रही है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa bold photos: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. मोनालिसा की ये तसवीर फैंस को खूब पसन्द आ रही है.

मोनालिसा ने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस तसवीर में उन्होंने काले रंग का स्‍व‍िमसूट पहना है. वह पूल साइड में पोज दे रही हैं. इस तसवीर पर एक्ट्रेस के फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक फैन ने लिखा, सुपर हॉट. जबकि एक दूसरे फैन ने लिखा, पानी में आग लगा रही हो आप.

https://www.instagram.com/p/CDStKPzly5t/

इससे पहले मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की थी. तसवीर में वह कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही थी. वो ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी. मोनालिसा इस शो की सेलीब्रिटी कंटेंस्‍टेंट थीं. अभिनेत्री ने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली और कन्‍नड़ फिल्‍मों में भी काम किया है.

Also Read: इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं मोनालिसा, तसवीर देख फैंस बोले- इन आंखों की…

मोनालिसा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. पिछले दिनों वह अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं. पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola