ePaper

इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं मोनालिसा, तसवीर देख फैंस बोले- इन आंखों की...

Updated at : 29 Jul 2020 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं मोनालिसा, तसवीर देख फैंस बोले- इन आंखों की...

Bhojpuri Actress Monalisa photo, Monalisa viral Photo: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. आये दिन मोनालिसा अपनी तसवीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa photo, Monalisa viral Photo: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. आये दिन मोनालिसा अपनी तसवीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है. तसवीर में वह कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही है और ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CDNqzjSl9KO/

तस्वीर में उनका यह अंदाज देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आप मेरी ड्रीम गर्ल हो. एक और यूजर ने लिखा,’ रूप सुहाना लगता है आपका. एक और यूजर ने लिखा,’ इन आंखों की मस्ती में दीवाने हो रहे है. वहीं, कई मीडिया यूजर्स ने उनकी इस तसवीर को सुपर हॉट और सेक्सी बताया.

Also Read: Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल का नया गाना ‘खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए’ फैंस के बीच वायरल, VIDEO

इससे पहले मोनालिसा ने अपनी एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें वो साड़ी पहने नजर आ रही है. इन तसवीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा था,’ ठीक दो साल पहले…मेरे पहले एवर टेलीविज़न फिक्शन शो नजर के लिए इतना उत्साह…प्रमोशन के लिए सिटी टूर…और डायन अपनी चोटी के साथ पोज देते हुए…’ इन तसवीरों को फैंस ने खूब पसन्द किया था.

https://www.instagram.com/p/CDIrjP4F613/

मोनालिसा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. पिछले दिनों वह अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं. पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola