Bharti Singh Net Worth: टीवी शोज के अलावा इन बिजनस से करोड़ों की कमाई करतीं हैं भारती सिंह

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Sep 2022 2:41 PM

विज्ञापन

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता है. एक्ट्रेस अपनी जबरदस्त कॉमेडी से हर किसी के दिल पर राज करती है. कॉमेडियन रियल लाइफ में काफी लैविश लाइफ जीती है. कॉमेडी के अलावा भारती कई सारे साइड बिजनेस भी चलाती है.

विज्ञापन

भारती सिंह (Bharti Singh) एक भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन और बेहतरीन अभिनेत्री हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस भारती की लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. इन-दिनों एक्ट्रेस अपनी मदरहुड लाइफ को काफी ज्यादा एंजॉय कर रही है. सफलता के इस मुकाम तक भारती अपनी कड़ी मेहनत और जज्बे के साथ पहुंची हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भारती अपने शोज के अलावा कई साइड बिजनस से भी पैसे कमाती हैं.

ये है भारती सिंह का साइड बिजनेस

भारती सिंह आज सबकी चहेती बन चुकी है. एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है. एक बार एक ब्लॉग में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि कॉमेडी के अलावा अमृतसर में वह मिनरल वॉटर की फैक्ट्री भी चलाती है. ये फैक्ट्री अमृतसर के साइड एरिया में बनाया गया है. कॉमेडियन ने ये फैक्ट्री 4-5 साल पहले शुरू कियाथा. इस काम आसपास के गांव वाले उनकी मदद करते हैं जिससे उनको रोजगार भी मिलता है.

https://www.instagram.com/p/CiIMkVhhgSj/?hl=en
Also Read: TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल को मिस कर रहे हैं फैंस, मेकर्स से कहा, इनको कभी मत बदलना…
ब्लॉग बनाती है भारती सिंह

भारती सिंह सोशल मीडिया पर ब्लॉग भी बनाती है. एक्ट्रेस ने हाल ही एक बेटे को जन्म दिया है. जिसकी झलक वह अपने ब्लॉग में फैंस के साथ दिखाती रहती है. भारती सिंह ने गोले का पहला गणेश चतुर्थी और रक्षाबंधन फैंस को दिखाया था. सभी ने खूब मस्ती भी किया. भारती ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलन्ज से की थी. इसके बाद कॉमेडियन ने कई सारे कॉमेडी शोज में काम किया. इनमे कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज शामिल हैं. भारती सिर्फ अच्छी कॉमेडियन ही नहीं बल्कि अच्छी डांसर भी हैं. इसकी एक झलक उन्होंने डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में दिखाई थी. भारती अपने पति हर्ष के साथ ‘खतरा खतरा खतरा’ में दिखाई दी थी. इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola