Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने दी बड़ी गुड न्यूज, पति हर्ष लिम्बाचिया संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी

भारती सिंह ने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की. फोटो- इंस्टाग्राम
Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने सोमवार की शाम पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीर शेयर की है.
Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडी की दुनिया की ‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशखबरी दी है. मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने सोमवार की शाम अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की.
पोस्ट में कपल पहाड़ों के बीच पोज देता नजर आ रहा है. इस दौरान भारती पेस्टल पिंक और येलो टॉप के साथ व्हाइट ट्राउजर पहने हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.
यहां देखें भारती सिंह की पोस्ट-
भारती सिंह और हर्ष ने अनाउंस की दूसरी प्रेगनेंसी की खुशखबरी
भारती सिंह के शेयर किए गए पोस्ट में पति हर्ष लिम्बाचिया उन्हें प्यार से गले लगाए हुए हैं और दोनों के चेहरों पर दोबारा पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है. तस्वीर के साथ भारती ने कैप्शन में लिखा, “हम फिर से प्रेग्नेंट हैं #धन्य #गणपति बप्पा मोरया #धन्यवाद #भगवान का शुक्रिया #जल्द आ रहा है.”
इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज ने कपल को भर-भरकर बधाई दी. वहीं, उनके बेटे लक्ष्य लिंबाचिया, जिन्हें प्यार से ‘गोल्ला’ कहा जाता है, ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह रेड टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं, जिस पर लिखा है, “मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं.” फोटो के कैप्शन में लिखा गया, “अब मुझसे भी छोटा कोई आ रहा है.”
भारती और हर्ष की पर्सनल लाइफ
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की केमिस्ट्री ऑन और ऑफ स्क्रीन, दोनों जगह दर्शकों को खूब पसंद आती है. अप्रैल 2022 में इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया था. अब अपने दूसरे बच्चे की खबर के साथ उन्होंने फिर एक बार इंटरनेट पर मुस्कान बिखेर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










