सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी मशहूर हैं ये पाकिस्तानी सीरियल्स, आज ही देख डालें

Updated:
विज्ञापन
सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी मशहूर हैं ये पाकिस्तानी सीरियल्स, आज ही देख डालें

Best Pakistani Drama on YouTube: इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी सीरियल्स को देखकर आपका भी मन उन्हें पूरा देखने का कर रहा है, तो आज हम आपके लिए सभी पाकिस्तानी ड्रामा की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपको उनसे प्यार हो जाएगा.

विज्ञापन

Best Pakistani Drama on YouTube: अगर आप भी अनुपमा और यह रिश्ता क्या कहलाता है… के ड्रामे देखकर हो चुके हैं बोर, तो आज हम आपको इनसे हटकर कुछ बेहतरीन पाकिस्तानी सीरियल्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको सीरियल से प्यार हो जाएगा. खास बात यह है कि इन्हें देखने के लिए आपको कोई प्रीमियम नही लेना पड़ेगा बल्कि आप इसे यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन सीरियल्स के नाम.

सुनो चंदा

इंस्टाग्राम पर इन सीरियल्स की क्लिप इतनी ज्यादा चली कि लोग इस सीरियल को पूरा देखे बिना इसके फैन हो गए. यह सीरियल 2018 में रिलीज हुआ था. इस सीरियल की कहानी दो कजिंस अरसलान और अजिया की है, जो अपने दादा जी की आखरी इच्छा को पूरा करने के लिए एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाते हैं. इस सीरियल में दोनों की खट्टी मीठी केमिस्ट्री देखने को मिलती है. यह सीरियल आपको यूट्यूब पर मिल जायेगा.

मेरे पास तुम हो

साल 2019 का यह सीरियल ‘मेरे पास तुम हो’ पाकिस्तान का मशहूर सीरियल है. सीरियल की कहानी दानिश और मेहविश की है. जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. जहां एक तरफ दानिश अपनी पत्नी मेहविश और बेटे को अपनी दुनिया मानता है और एक साधारण जीवन जीना चाहता है. वहीं, दूसरी ओर मेहविश के सपने बड़े हैं, जिसे उसका पति पूरा नहीं कर पाता. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Also Read पेट पकड़कर हसने पर मजबूर कर देंगी ये 5 वेब सीरीज, कैंपस डायरीज से लेकर हॉस्टल डेज तक…

तेरे बिन

तेरे बिन एक रोमांटिक पाकिस्तानी सीरियल है, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा. इस सीरियल में किरदार मीरब और मुर्तसिम हैं, जो किन्हीं कारणों से एक दूसरे के साथ बंध जाते हैं. अपनी बिना मर्जी की इस शादी में वह इगो, लड़ाई और झगड़े जैसी कई परिस्थितियों का सामना करते हैं. यह सीरियल भी यूट्यूब पर आसानी से मिल जायेगा.

मेरे हमसफर

मेरे हमसफर साल 2021 में आया था. इस सीरियल की कहानी हाला नाम की मासूम और सीधी-साधी लड़की की है, जिसके पिता उसे अपने दादा के घर देते हैं. यहां उसके साथ उसकी ताई जान उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती है, जिसके कुछ वक्त बाद उसका चचेरा भाई हमजा, विदेश से लौटता है और हाला से शादी करता है और उसे हर वह चीज देता है, जिसकी हाला हकदार होती है.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola