The Family Man 3 की रिलीज से पहले देखें ये जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज, हिलाकर रख देगी धमाकेदार कहानी

द फैमिली मैन 3 रिलीज अपडेट. फोटो- इंस्टाग्राम
The Family Man 3: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. अब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है. अगर आप भी मनोज वाजपेयी की सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो इससे पहले ओटीटी पर कुछ जासूसी थ्रिलर देख डालें.
The Family Man 3: मनोज वाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार रहा है. अगर आप भी इसको देखना चाहते हैं, तो इससे पहले ओटीटी पर मौजूद कुछ और धांसू जासूसी थ्रिलर सीरीज को जरूर देखिए. शानदार कलाकार और बेहतरीन कहानी आपका दिल जीत लेगी.

अमेजन प्राइम वीडियो ने द फैमिली फैन 3 की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मनोज वाजपेयी, निर्माता राज और डीके के साथ थे. कैप्शन में लिखा था, “#TFM3W???us: शूट शुरू हो गया है, अपना उत्साह कम करें #TheFamilyManOnPrime.

आपको बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ एक जासूसी थ्रिलर है, ऐसे में तीसरे पार्ट से पहले अभी तक अगर आपने पहला और दूसरा पार्ट नहीं देखा है, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर जरूर एंजॉय करें.

बार्ड ऑफ ब्लड
बार्ड ऑफ ब्लड को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. ये रॉ एजेंट कबीर आनंद की कहानी है, जो एक सीक्रेट मिशन पर निकलते हैं, जब चार भारतीय जासूस पकड़े जाते हैं.

द नाइट मैनेजर
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के हर एक एपिसोड आपको टीवी स्क्रीन से बांधे रखेंगे. इस धमाकेदार सीरीज को आप डिज़्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

फ्रीलांसर
‘द फ्रीलांसर’ एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जो नीरज पांडे की ओर से बनाई गई है और भाव धूलिया द्वारा निर्देशित है. फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के लिए शीतल भाटिया द्वारा निर्मित, इसमें अनुपम खेर और मोहित रैना हैं. यह वेब सीरीज 1 सितंबर, 2023 को डिज़्नी+हॉटस्टार पर शुरू हुई.

स्पेशल ऑप्स
वेब सीरीज की कहानी हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रॉ एजेंट है और देश पर आतंकवादी हमलों के पैटर्न तैयार करता है और अनुमान लगाता है कि यह एक ही मास्टरमाइंड का काम है. वह और उनकी टीम अपराधी को पकड़ने और न्याय दिलाने के लिए निकल पड़ते है. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

कोड एम
जेनिफर विंगेट स्टारर वेब सीरीज को आप जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं. मेजर मोनिका मेहरा एक पेचीदा मामले की जांच में शामिल हो जाती है और अंत में उसे एहसास होता है कि रहस्य उसके पास्ट में ही छुपा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










