Amitabh Bachchan के घर में घुसा चमगादड़, तो एक्टर बोले- कोरोना पीछा ही नहीं छोड़ रहा
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2020 10:12 AM
Amitabh Bachchan के घर में एक चमगादड़ घुस गया. उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा.
कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर शुरू से ही ये खबर आ रही है कि ये चमगादड़ के जरिये इंसान में फैला. इस खबर के आने के बाद से लोग चमगादड़ (Bat) को लेकर काफी सतर्क हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर में एक चमगादड़ घुस गया, जिनसे उनके होश उड़ गये.
Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीरअमिताभ ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा. आमिताभ ने ट्वीट किया, ‘जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर…ब्रेकिंग न्यूज…क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया. बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला. कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा. वहीं, बॉलीवुड स्टार के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनके फैन्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए. फैंस ने उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा.
T 3510 – Ladies and gentlemen of the Jury .. news of the hour .. BREAKING NEWS .. would you believe it ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 25, 2020
A Bat , a चमगादर has come into my room .. in Jalsa .. on the 3rd floor .. in my Den .. 😯😯
badi mushkil se use bahar nikala ..
Corona peecha chodh hi nahin raha !!!
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है. इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है. अमिताभ ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स. डॉक्टर्स और नर्सेस. सामाजिक योद्धा. नतमस्तक हूं मैं. कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए…हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा.’
वहीं, हाल ही में अमिताभ ने प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर, रजनीकांत, आलिया भट्ट और अन्य सुपरस्टार्स के साथ मिलकर शॉर्ट फिल्म फैमिली में काम किया था. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी शूटिंग घर में ही हुई थी. ये फिल्म कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए थी. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










