Avika Gor Wedding Video: बालिका वधू की ‘आनंदी’ बनी दुल्हन, मिलिंद संग रचाई शादी, वेडिंग का पहला फोटो-वीडियो आया सामने

अविका गौर ने मिलिंग संग शादी की
Avika Gor Wedding Video: अविका गौर ने फाइनली अपने लॉन्गटाइम पार्टनर मिलिंद चंदवानी संग शादी कर ली है. जी हां कपल की फर्स्ट वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रेड ब्राइडल लहंगे में बालिका वधू एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत लग रही थी.
Avika Gor Wedding Video: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार और बालिका वधू फेम अविका गौर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. कपल की फर्स्ट वेडिंग फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सुर्ख लाल जोड़े में अविका बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस उनके लुक को देखकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
अविका और मिलिंद की शादी की फोटो और वीडियो आए सामने
अविका गौर और मिलिंद की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है. बारात 30 सितंबर की सुबह पहुंची, जबकि फेरे दोपहर में हुए. कपल की ग्रैंड वेडिंह में हिना खान, ईशा मालवीय, रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे जैसे स्टार्स ने शिरकत की. मिलिंद, अपनी होने वाली पत्नी को स्कूटर पर लेने पहुंचे थे.
अविका और मिलिंद ने अपनी शादी में कैसा लुक लिया था
अविका के ब्राइडल लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लड रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था और इसे ग्रीन ज्वैलरी संग मैच किया. उनकी चुड़िया भी कुंदन वर्क में थी, जो उन्हें रॉयल ब्राइड बना रही थी. इधर मिलिंद ने सुनहरे रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई थी. कपल काफी स्टनिंग लग रहे थे. शादी के बाद, जोड़े ने मीडिया के सामने पोज दिया और अपनी खुशी जाहिर की.


अविका और मिलिंद की वेडिंग वीडियो देख क्या बोले फैंस
अविका और मिलिंद की वेडिंग वीडियो देख फैंस अलग अलग कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”हमारी आनंदी इतनी बड़ी हो गई कि वह अब शादी कर चुकी हैं… बहुत बहुत बधाई हो आपको.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बालिका वधू भी बालिक हो गई… आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मेरे फेवरेट कपल… क्या बात है, बधाई आप दोनों को.”
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने इन 2 कंटेस्टेंट्स संग किया फ्लर्ट, एक को झट से कह दिया आई लव यू, देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










