कुंभकरण मारा गया महाराज... Ramayan में इस सीन के लिए दर्शकों ने रिपीट कराया एपिसोड?
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 7:25 AM
Ramayan और महाभारत टेलीकास्ट किया जा रहा है. अब ऐसा देखा जा रहा है कि कभी रामायण का शो 10 मिनट पहले खत्म हो जाता है तो कभी शो 15 मिनट और लंबा चलता है.
कोरोना वायरस के कारण सारे टीवी और फिल्मों की शूटिंग बंद है. इसकी वजह से जनता की मांग पर दूरदर्शन पर दोबारा से रामायण और महाभारत टेलीकास्ट किया जा रहा है. अब ऐसा देखा जा रहा है कि कभी रामायण का शो 10 मिनट पहले खत्म हो जाता है तो कभी शो 15 मिनट और लंबा चलता है. ऐसे में दर्शक क्ंफयूज है कि ऐसा क्यों हो रहा है. हालांकि इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि जिस तरह सोशल मीडिया पर इसका बज बन रहा है, शो वैसे ही दिखाया जा रहा है.
Also Read: टीवी पर Ramayan के ‘रावण’ सीता हरण देख हुए भावुक, हाथ जोड़कर यूं दिया रिएक्शन
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अगर किसी शो में दर्शक खास रुचि लेने लगे या उसका बज सोशल मीडिया पर ज्यादा दिखने लगे, तो उस शो में मेकर्स बदलाव कर देते हैं. हालांकि रामायण में तो कुछ बदला नहीं जा सकता है. इस स्थिति में शो के रिपीट टेलिकास्ट का तरीका अपनाया जा सकता है.
दूरदर्शन के सामने रामायण को लॉकडाउन के खत्म होने पूरा खत्म करने की चुनौती थी. ऐसे में बहुत खास-खास दृश्यों को ही दिखाया जा रहा था. इस बात से रामायण के प्रसारण को अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस रामायण को साल 1987-88 में प्रसारित करने में एक साल से भी अधिक का समय लगा उस रामायण में कुंभकरण वध तक कहानी महज 21 दिन के लॉकडाउन में 20 दिनों के भीतर दिखा दिया गया. मुमकिन है कि इसे 15 अप्रैल के आसपास में पूरा करने का विचार किया गया हो.
लेकिन अब पीएम मोदी ने लॉकडाउन को आगामी 3 मई तक जारी रखने को कहा है. अब शो को आगामी 3 मई के आसपास तक पहुंचाने की चुनौती होगी. इसी बीच हुआ कि 13-14 अप्रैल को प्रसारित शो में कुंभकरण के किरदार को लोगों जमकर पसंद किये. अब 14 अप्रैल के शो में उनका वध हो गया है. वहीं, इधर कुंभकरण की शव को देखकर रावण पूरी तरह से आग-बबूला हो गया है.
इससे पहले लोगों को रामायण में कुंभकर्ण के जागने का इंतजार था. कुंभकर्ण खुद नहीं जागा, उसे जगाया गया. ढोल-नगाड़े बजाये गए, तीर-भाले चुभाए गए, तन पर पानी बहाया गया, सुस्वादु भोजन परोसा गया. आखिर पकवानों की महक से कुंभकर्ण जाग उठा. रामायण के इस पात्र को लोग खूब पसंद करते हैं. सीरियल पूरा भी नहीं हुआ था और सोशल मीडिया पर #Kumbhkaran ट्रेंड हो गया. कुंभकर्ण सोते रहने के लिए ही जाना जाता है, इसलिए यूजर्स खुद की, दोस्तों की तुलना करते हुए मजेदार पोस्ट करने लगे.
गौरतलब है कि रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण तीन दशक से अधिक पुराना है और इसने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त कर छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रामायण ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










