टीवी पर Ramayan के 'रावण' सीता हरण देख हुए भावुक, हाथ जोड़कर यूं दिया रिएक्शन
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 7:24 AM
Ramayan में रावण का किरदार करने वाले रावण अरविंद त्रिवेदी टीवी पर 'सीता हरण' देखते नजर आ रहे हैं. इस सीन को देखने के बाद वो भावुक हो जाते है और हाथ जोड़ लेते है.
लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण (Ramayan) दोबारा दिखाया जा रहा है. रामायण के प्रसारण के बाद से ही कार्यक्रम ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. लोगों ने इस सीरियल को भरपूर प्यार दिया जितना इसे पहले मिला था. हाल ही में रामायण में रावण का किरदार करने वाले रावण अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) टीवी पर ‘सीता हरण’ देखते नजर आ रहे हैं. इस सीन को देखने के बाद वो भावुक हो जाते है और हाथ जोड़ लेते है.
Also Read: क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photoअरविंद त्रिवेदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो टीवी पर सीता-हरण का प्रसंग देखते नजर आ रहे हैं. इसमें सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका मदद के लिए लक्ष्मण को पुकारती दिखाई दे रही हैं. लेकिन तभी रावण सीता को लेकर अपने यान में उड़ जाता है. इस एपिसोड को देखने के बाद अरविंद बहुत भावुक हो जाते है और अपने हाथ जोड़ लेते हैं.
So touching. 84 year old veteran #ArvindTrivedi ji watching his #Ravana role after 30 years & seeks forgiveness from others in the room! 🙏 #Ramayana #Angad #RamayanOnDDNational #Ravan pic.twitter.com/1VvyNwD1rc
— Bhaskar 🇮🇳 (@bhaskar21) April 12, 2020
बता दें कि रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी के रावण किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरियल में रावण का रोल कैसे मिला. अरविंद त्रिवेदी इस रोल से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा था, ‘मेरी इच्छा सीरियल में केवट का रोल करने की थी. इसलिए मैंने रामानंद सागर से इस किरदार को करने की गुजारिश की थी. वो इससे सहमत नहीं थे. उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा. मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी. इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया.
अरविंद त्रिवेदी ने आगे कहा कि, जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया. उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था? जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा. जवाब में उन्होंने कहा, ‘वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है. उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो.’
गौरतलब है कि रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण तीन दशक से अधिक पुराना है और इसने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त कर छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रामायण ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










