Maja Maa के स्पेशल स्क्रीनिंग में आर्यन और सुहाना खान हुए कैमरे में कैद, इस लुक में दिखी स्टारकिड, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Oct 2022 10:51 AM
फिल्म मजा मा की स्पेशल स्क्रीनिंग में आर्यन खान और सुहाना खान शामिल हुए. इस दौरान सुहाना क्रॉप टॉप में बेहद स्टनिंग लगी. जबकि आर्यन व्हाइट स्वेटशर्ट और कार्गो पैंट में दिखे. दोनों भा-बहन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म मजा मा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में माधुरी एक दमदार रोल निभाते नजर आएंगी. इसके कुछ गाने रिलीज हो चुके है, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. इस बीच मजा मा का स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया. इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) शामिल हुए. उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. मजा मा की स्पेशल स्क्रीनिंग में आर्यन खान और सुहाना खान ने शामिल होकर चार चांद लगा दिए. जैसे ही दोनों भाई-बहन इसमें पहुंचे पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया. आर्यन और सुहाना ने पैपराजी को बिना पोज दिए अन्दर चले गए. पैपराजी उन्हें देखकर भाई-भाई कहकर पुकारते दिखे.
https://www.instagram.com/reel/CjQgIt1J4-p/
आर्यन खान ने इस खास मौके पर व्हाइट स्वेटशर्ट और कार्गो पैंट पहना था. जबकि सुहाना ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम्स शॉर्ट जैकेट में नजर आई. दोनों के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आर्यन हैंडसम है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये हमेशा इतने गुस्से में क्यों दिखता है. एक यूजर ने लिखा, सुहाना खान का किलर लुक. फिल्म मजा मा में माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, ऋत्विक भौमिक और मल्हार ठाकर है. ये मूवी 6 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. वहीं, स्पेशल स्क्रीनिंग में रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह और निनाद कामत, करण जौहर, मनीष पॉल, नरगिस फाखरी, शरवरी वाघ है.
आर्यन खान की एक तसवीर सामने आई थी, जिसमें वो ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के एक पोस्टर में दिख रहे है. ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें आर्यन वानरस्त्र के रूप में दिखेंगे. ये एक फैनपेज aryankhanfanpge21 ने शेयर किया है. इसमें आर्यन खड़े है और उनके चारों तरफ आग की लपटें है. पीछे शाहरुख खान खड़े दिख रहे है. पोस्टर में लिखा है, यंग वानरास्त्र के रूप में.‘ हालांकि ये फेक पोस्टर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










