Armaan Malik की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका हुई अलग, यूट्यूबर ने अपनी संपत्ति का किया बंटवारा

Updated:
विज्ञापन
Armaan Malik first wife Payal Pregnant

Armaan Malik first wife Payal Pregnant

Armaan Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान अपनी दोनों पत्नियों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. अब उन्होंने व्लॉग में बताया कि पायल और कृतिका अलग हो रही हैं.

विज्ञापन

Armaan Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों शादियों को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. उनकी पत्नियां कृतिका और पायल मलिक अपने व्लॉग्स के जरिए डे टूडे डिटेल्स शेयर करती रहती हैं. जहां वह अपने बच्चों से लेकर बिजनेस तक का अच्छे से ख्याल रखती हैं. हालांकि अब ऐसा लगता है कि दोनों ने अपनी जिम्मेदारियां बांट ली हैं और बंटवारा करने का फैसला किया.

अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हुई अलग

अरमान ने अपने यूट्यूब वीडियो में इस बारे में खुलासा किया है. वीडियो में अरमान ने बताया कि उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका अलग रहना चाहती हैं. कृतिका जहां बिजनेस संभालना चाहती हैं, वहीं पायल का ध्यान बच्चों की देखभाल पर है. बातचीत के दौरान अरमान ने पायल से पूछा कि क्या वह घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करने के लिए तैयार है. पायल ने रिएक्ट करते हुए कहा कि कृतिका जो भी निर्णय लेती है, वह उससे खुश और संतुष्ट है.

पायल संभालेगी बच्चों को, कृतिका करेगी यह काम

पायल की बातों को सुनकर अरमान ने फैसला किया कि पायल और कृतिका को अलग-अलग देखा जाएगा. अब से कृतिका ऑफिस जाएगी और पायल बच्चों पर ध्यान देगी. अरमान ने आगे बताया कि वह पायल के साथ यूट्यूब का काम संभालेंगे. वीडियो के कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स कृतिका को भला बुरा कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”कृतिका कभी भी पायल को खुश नहीं देखना चाहती है. वह हमेशा स्वार्थी की तरह करती हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पायल को थोड़ा समझदार बनना होगा.”

पायल, कृतिका और अरमान की लवस्टोरी

पायल और अरमान की लवस्टोरी काफी यूनिक है. दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था. कपल के तीन बच्चे हैं, जिसमें चिरायु, तूबा और अयान है. बाद में कृतिका उनकी लाइफ में आई और उसे भी अरमान से प्यार हो गया. दोनों ने शादी करने का फैसला किया. जब अरमान ने पायल को उसकी दूसरी शादी के बारे में बताया, तो उनके बीच काफी लड़ाई हुई. हालांकि अब तीनों अच्छे से साथ में रहते हैं.

यह भी पढ़ें- लक्ष्य ने Armaan Malik संग चौथी शादी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेहंदी में संदीप का नाम…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola