लक्ष्य ने Armaan Malik संग चौथी शादी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेहंदी में संदीप का नाम…

Updated:
विज्ञापन

Armaan Malik: लक्ष्य के हाथों में जबसे करवा चौथ के मौक पर संदीप नाम की मेहंदी नेटिजन्स ने देखी है, तबसे हर कोई अरमान मलिक संग उनकी चौथी शादी की बात कर रहा है. अब लक्ष्य ने खुद इन रूमर्स पर बात की है और बताया कि आखिर सच क्या है.

विज्ञापन

Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 2 प्रतियोगी और पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर विवादों का हिस्सा बने रहते हैं. चाहे वो दो शादी वाली बात हो या फिर किसी पर कुछ टिप्पणी करना. हालांकि बीते कुछ दिनों से यूट्यूबर को लेकर खबरें आ रही है कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य संग चौथी शादी रचा ली है. दरअसल करवा चौध के व्लॉग में लक्ष्य के हाथों में संदीप नाम की मेहंदी दिखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स कहने लगे कि यूट्यूबर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.

विज्ञापन

अरमान मलिक की चौथी शादी पर क्या बोली थी कृतिका

हालांकि सबसे पहले कृतिका मलिक ने इन रूमर्स पर बात की और बताया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा, ”लक्ष्य हमारे साथ तीन साल से रह रही है. हम लोग एक परिवार की तरह हो गए हैं. मैं उनकी अम्मा को मम्मी कहती हूं और रही बात नाम जोड़ने की तो अरमान जी ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा हैं, वो बहुत सी लड़कियों संग काम करते हैं, तो क्या हर किसी के साथ नाम जोड़ना सही है. उनकी सिर्फ दो पत्नियां है, कृतिका और पायल.”

अरमान संग शादी पर क्या बोली लक्ष्य

अब लक्ष्य ने अरमान मलिक संग शादी की अफवाहों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, करवा चौथ की जहां तक बात है, वो मैं अरमान के लिए नहीं रखती, बचपन से मेरी मां ने मुझे ये करवाया है, मैं करती हूं और आगे भी करूंगी. रही बात की उन्होंने मेरा फास्ट खुलवाया तो ये गलत बात है, क्योंकि जो सीन्स आपने देखे हैं, वो एक म्यूजिक वीडियो के हैं और लोटा एकदम खाली था.

कौन है लक्ष्य की मेहंदी में लिखा संदीप

लक्ष्य ने मेहंदी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, मेरी भी पर्सनल लाइफ है और उसमें कोई भी हो सकता है. मैं अपनी चीजें खुद तक रखना पसंद करती हूं, जिस दिन समय आएगा, मैं जरूर बताऊंगी. रही बात मेहंदी में संदीप लिखवाने की, तो इस नाम के बहुत लोग है. अरमान संग शादी की बात एकदम झूठी और बेबुनियाद है. आपसे रिक्वेस्ट है कि मेरा नाम जोड़ना बंद करें.

Also Read- Armaan Malik ने चुपके से की चौथी शादी, पायल-कृतिका को मिला धोखा, यकीन नहीं होता तो देखें VIDEO

Also Read- Armaan Malik ने लक्ष्य संग अपनी चौथी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसकी शादी होने वाली…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हालांकि सबसे पहले कृतिका मलिक ने इन रूमर्स पर बात की और बताया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा, ''लक्ष्य हमारे साथ तीन साल से रह रही है. हम लोग एक परिवार की तरह हो गए हैं. मैं उनकी अम्मा को मम्मी कहती हूं और रही बात नाम जोड़ने की तो अरमान जी ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा हैं, वो बहुत सी लड़कियों संग काम करते हैं, तो क्या हर किसी के साथ नाम जोड़ना सही है. उनकी सिर्फ दो पत्नियां है, कृतिका और पायल.''