Armaan Malik ने चुपके से की चौथी शादी, पायल-कृतिका को मिला धोखा, यकीन नहीं होता तो देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Oct 2024 1:18 PM
Armaan Malik: अरमान मलिक की फैमिली एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने करवा चौथ पर अरमान के नाम की मेंहदी लगा रखी है.
Armaan Malik: अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. यूट्यूबर ने दो शादियां की है और उन दोनों के साथ वह रील्स और वीडियोज बनाते हैं. सिंगर ने उस वक्त काफी हलचल मचा दी थी, जब वह बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी पत्नियों के साथ आए. हर कोई तीनों को एक साथ देखकर शॉक्ड रह गया. पायल और कृतिका मलिक से पहले अरमान ने एक और शादी की थी, हालांकि उनके बीच नहीं बनी और तलाक हो गया. अब खबर है कि सीक्रेट तरीके से अरमान ने चौथी शादी भी कर ली है.
क्या अरमान मलिक ने कर ली चौथी शादी
अरमान मलिक यूट्यूब पर डेली व्लॉग्स डालते हैं. कभी पायल-कृतिका नजर आती हैं, तो कभी उनकी सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य बच्चों के साथ खेलती है और डेली अपडेट शेयर करती हैं. अब करवा चौथ के मौके पर अरमान की दोनों पत्नियों ने व्रत रखा. हालांकि हर किसी की नजर लक्ष्य पर जा टिकी. दरअसल लक्ष्य वीडियो में कुछ बता रही थी. तभी उन्होंने हाथों से अपने बाल ठीक किए और उनकी मेंहदी पर संदीप उर्फ अरमान मलिक का नाम लिखा दिखाई दिया.
अरमान ने क्यों ली तीन अंगूठियां
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, क्योंकि लोग उत्सुक थे कि क्या अरमान मलिक चौथी बार शादी के बंधन में बंधे हैं. लक्ष्य मलिक परिवार के बहुत करीब हैं और हमेशा उनके सभी व्लॉग्स में देखी जाती हैं और यहां तक कि जिम और फैमिली वेकेशन पर भी वह रहती हैं. करवा चौथ व्लॉग में भी अरमान मलिक अपनी पत्नियों के लिए तीन तोहफे लाते नजर आए, जिसमें से उन्होंने सिर्फ दो अंगूठियां दीं और तीसरी अलग रख दी. इससे अटकलें तेज हो गईं कि क्या लक्ष्य अरमान की तीसरी पत्नी के रूप में मलिक परिवार के साथ रह रही हैं.
लक्ष्य की वीडियोज देख फैंस ने किया ऐसे कमेंट्स
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”पायल आजकल इतनी दुखी लग रही हैं शायद वे अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं.” जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हांजी संदीप लिखा है हिंदी में… सच मैं भगवान क्या आदमी है ये.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पायल को कितना कुछ सहना पड़ रहा है. मुझे काफी दुख होता है ये देखकर.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










