Armaan Malik ने लक्ष्य संग अपनी चौथी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसकी शादी होने वाली…

Updated:
विज्ञापन
Armaan Malik ने लक्ष्य संग अपनी चौथी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसकी शादी होने वाली…

Armaan Malik: अरमान मलिक को लेकर खबरें आई कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया मैनेजर संग शादी रचा ली है. हालांकि अब यूट्यूबर और उनकी पहली पत्नी पायल ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रतियोगी और पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक फिर से सुर्खियों में हैं, ऐसी अफवाहें हैं कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य संग शादी कर ली है. दरअसल करवा चौथ वाले व्लॉग में लक्ष्य शूट कर रही थी, तभी उनके हाथों में नेटिजन्स ने संदीप नाम स्पॉट किया, जो उन्होंने मेहंदी से लिखवाया हुआ था. इसे देखते ही यूजर्स एक्टिव हो गए और कहने लगे कि अरमान ने पायल और कृतिका के बाद चौथी शादी कर ली है.

लक्ष्य और अरमान की शादी पर क्या बोले अरमान मलिक

हालांकि तमाम चर्चा के बीच अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने नए व्लॉग में इन अफवाहें पर बात की. उन्होंने साफ तौर पर कहा, लक्ष्य संग शादी की खबरें में कोई भी सच्चाई नहीं है. हम पहले भी कई बार ये बातें बता चुके हैं. अरमान की केवल दो पत्नियां है, कृतिका और पायल. जहां तक लक्ष्य की बात है, वो हमारे बच्चों की मासी है और सोशल मीडिया हैंडल करती है. हमलोग एक फैमिली बन गए हैं. मैं उनकी मां को मम्मी कहती हूं. वो तीन साल से हमारे साथ ही रह रही है और जहां तक अरमान जी की बात है, तो वो एक एक्टर हैं और काम के लिए कई लड़कियों के साथ काम करना होता है, जो आप सबके साथ नाम न जोड़ें.

अरमान मलिक ने लक्ष्य संग चौथी शादी पर कही ये बात

अब यूट्यूबर अरमान मलिक ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, सब कह रहे हैं लक्ष्य के हाथ में जो मेहंदी है, उसमें संदीप लिखा है, तो मैं ये कहना चाहता हूं कि लक्ष्य जिस कम्यूनिटी से है ना सरदारों की है और संदीप कौर, संदीप सिंह हो सकता है. जिससे लक्ष्य की शादी होने वाली है, हो सकता है. उसका नाम वही हो. उसकी लाइफ है, वो जो मर्जी करें. हर चीज से मेरा नाम जोड़ना जरूरी है क्या.

अरमान की पहली बीवी ने कही ये बात

उसी व्लॉग में पायल कहती हैं कि लक्ष्य की वजह से सभी मुझे और कृतिका को ट्रोल कर रहे थे कि हम चुपचाप सबकुछ बर्दाशत कर लेते हैं. हम जवाब नहीं देते हैं. हम वेबकूफ नहीं है. तो ऐसा कुछ नहीं है. अभी तक लक्ष्य ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया है. अरमान ने फिलहाल पायल मलिक और कृतिका मलिक से शादी की है. उनकी पहली शादी 17 साल की उम्र में सुमित्रा से हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उनका तलाक हो गया.

Also Read- Kritika And Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर कृतिका मलिक पति अरमान संग मना रहीं वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर की प्राइवेट बाथरूम फोटोज 

Also Read- 2 बीवियां वाले इस यूट्यूबर की गाड़ी का पहाड़ों में हुआ भयानक एक्सीडेंट, बोले- मौत के मुंह से वापस आया, VIDEO

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हालांकि तमाम चर्चा के बीच अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने नए व्लॉग में इन अफवाहें पर बात की. उन्होंने साफ तौर पर कहा, लक्ष्य संग शादी की खबरें में कोई भी सच्चाई नहीं है. हम पहले भी कई बार ये बातें बता चुके हैं. अरमान की केवल दो पत्नियां है, कृतिका और पायल. जहां तक लक्ष्य की बात है, वो हमारे बच्चों की मासी है और सोशल मीडिया हैंडल करती है. हमलोग एक फैमिली बन गए हैं. मैं उनकी मां को मम्मी कहती हूं. वो तीन साल से हमारे साथ ही रह रही है और जहां तक अरमान जी की बात है, तो वो एक एक्टर हैं और काम के लिए कई लड़कियों के साथ काम करना होता है, जो आप सबके साथ नाम न जोड़ें.