अर्चना पूरन सिंह ने द कपिल शर्मा शो पर अचानक से कहा- हैरेसमेंट सीन फिल्माने पर लड़कियां परेशान… जानें कारण

Updated:
विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह ने द कपिल शर्मा शो पर अचानक से कहा- हैरेसमेंट सीन फिल्माने पर लड़कियां परेशान… जानें कारण

अर्चना ने रजा मुराद से उनके सीन्स के बारे में एक सवाल पूछा, जिसमें उन्हें अपनी महिला सह-कलाकार को परेशान करना था. उन्होंने कहा, “लड़कियां तो अनकम्फर्टेबल होती ही हैं, जब कोई रफ एंड टफ जबरदस्ती का सीन करना पड़ता है.”

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में आजम के कलाकार शामिल होंगे, जिनमें रजा मुराद, जिमी शेरगिल, गोविंद नामदेव, इंद्रनील सेनगुप्ता, सयाजी शिंदे, अभिमन्यु सिंह शामिल हैं. कलाकारों के साथ उनकी एक बातचीत के दौरान, अर्चना पूरन सिंह ने रज़ा मुराद से सीन्स के फिल्मिंग के बारे में पूछा, जिसके लिए उन्हें अपनी महिला सह-कलाकार को ‘परेशान’ करने की आवश्यकता पड़ती थी.

कपिल ने रजा की टांग खिचाई की

सोनी टीवी ने अपकमिंग शनिवार एपिसोड का प्रोमो ऑनलाइन साझा किया. इसकी शुरुआत होस्ट कपिल शर्मा ने मंच पर आजम के कलाकारों का स्वागत करते हुए की. कॉमेडियन ने रजा मुराद की विलेन वाले कैरेक्टर पर कटाक्ष भी किया. कपिल ने कहा, “देख के बड़े सारे शहरों में ये आफवा है कि आप सब्जी लेने जाते हैं, तो आपको सब हफ्ता दे देते हैं”. कपिल को उसी अंदाज में जवाब देते हुए रजा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कपिल भी उन्हें उनके हिस्से का ‘हफ्ता’ देंगे. कपिल ने बाद में बोला, “ओए होए क्या आवाज़ है.”

अर्चना ने रजा मुराद की खोली पोल

बाद में, अर्चना ने रजा मुराद से उनके सीन्स के बारे में एक सवाल पूछा, जिसमें उन्हें अपनी महिला सह-कलाकार को परेशान करना था. उन्होंने कहा, “लड़कियां तो अनकम्फर्टेबल होती ही हैं, जब कोई रफ एंड टफ जबरदस्ती का सीन करना पड़ता है. एक एक्ट्रेस के तौर पर स्क्रीन पर लड़कियां तब असहज हो जाती हैं, जब उन्हें एक एक्ट्रेस के तौर पर स्क्रीन पर हैरेसमेंट सीन फिल्माना होता है.” जिसके बाद अर्चना ने कहा कि मेरा भी रजा के साथ एक ऐसा ही सीन था. बता दें कि श्रवण तिवारी द्वारा लिखित और निर्देशित, आजम क्राइम थ्रिलर है, जो शहर में सिंडिकेट को नियंत्रित करने वाले अंडरवर्ल्ड गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे माफिया डॉन नवाब खान के उत्तराधिकार की लड़ाई पर आधारित बताया जा रहा है. यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: कृष्णा अभिषेक ने भरी महफिल में मामा गोविंदा पर किया कटाक्ष, बोले- इस नाम का कोई भी मेरे साथ…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola