जब रवि किशन से मिलने बीच शो में पहुंच गई थी अर्चना गौतम, फिर क्या हुआ, यहां देखें VIDEO में…

Updated:
विज्ञापन
जब रवि किशन से मिलने बीच शो में पहुंच गई थी अर्चना गौतम, फिर क्या हुआ, यहां देखें VIDEO में…

बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें रवि किशन संग फ्लर्ट करते देखा जा सकता हैं. वह कहती है कि उनसे मिलने के लिए वह शो में आई है. अर्चना यहीं नहीं रुकी, उन्होंने अभिनेता को प्लॉट भी बेचा.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. शो में इस सीजन की ट्रॉफी किसके साथ जाने वाली है, वो तो अभी कह पाना मुश्किल है, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने की बात करें तो अर्चना गौतम इसमें सबसे ऊपर है. उनकी कॉमिक टाइमिंग कहें या फिर झगड़ा करने की आदत, हर समय वह अपने दम पर अकेले ही खड़ी रहती हैं. पूरे सीजन में अर्चना ने बस वही किया, जो उनके दिल में आया. यही वजह है कि सलमान खान हो या फिर घर में आये कोई भी गेस्ट सभी अर्चना को काफी पसंद करते हैं. अब एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अर्चना रवि किशन संग बात करती दिखाई दे रही हैं.

अर्चना का पुराना वीडियो वायरल

अब बीजेपी नेता और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन उनके समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के इस वीडियो को खुद ट्विटर पर शेयर कर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ”वाह ये तो मुझे याद नहीं था अर्जन के स्ट्रगल से…@बिग बॉस का सफर शानदार जय हो”. बताया जा रहा है कि अर्चना गौतम का ये वीडियो करीब 9 साल पुराना है. बाजीगर नाम के शो में वह ऑडिशन देने आई थी और इसी दौरान पहली बार उनकी मुलाकात रवि किशन संग हुई. यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि वह उनके देखकर काफी एक्साइटेड हैं. यहां अर्चना बताती हैं कि उन्होंने रियल स्टेट में काम किया है. जिसके बाद रवि किशन कहते हैं कि मुझे कभी कॉल नहीं किया.


अर्चना के वीडियो पर फैंस कर रहे कमेंट

अर्चना गौतम के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अर्चना गौतम वास्तव में प्रेरणा हैं… कहीं से भी हर जगह…वह अब जो कुछ भी हैं, उसके लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है. #ArchanaGautam #BiggBoss16 #BB16”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”नमस्कार सर…हृदय से आभार और धन्यवाद,#ArchanaGautam वास्तव में धाकड़ है और उसने अपने गेम से जनता का दिल जीता है. यूपी की इस शेरनी को कृपया यूंही अपना सहयोग दें ताकि हमारी लड़की #BB16 की विजेता बनें…जय हो”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कहीं से नहीं भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो के स्टार…अर्चना गौतम जी का सफर वक्त बहुत ही प्रेरक है, उन सबके लोगों को लिए जो अपने सपने सच करना चाहता है…मैं कामना करती हूं कि अर्चना गौतम अपनी मंजिल को जरूर पाएं”.

https://twitter.com/UrEyesOnMine/status/1620851152526131201
Also Read: अर्चना गौतम ने टॉर्चर टास्क में मंडली को लगाया मिर्च-हल्दी का तिलक, निमृत कौर को दिया मुंहतोड़ जवाब, VIDEO

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola