अर्चना गौतम ने टॉर्चर टास्क में मंडली को लगाया मिर्च-हल्दी का तिलक, निमृत कौर को दिया मुंहतोड़ जवाब, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
अर्चना गौतम ने टॉर्चर टास्क में मंडली को लगाया मिर्च-हल्दी का तिलक, निमृत कौर को दिया मुंहतोड़ जवाब, VIDEO

बिग बॉस 16 में इन-दिनों प्राइज मनी के लिए सभी घरवाले टॉर्चर टास्क से गुजर रहे हैं. आने वाले प्रोमो में, हम अर्चना गौतम को मंडली टीम को टास्क से हटाते हुए देखेंगे. टास्क के दौरान अर्चना सारा बदला निकालती हैं और निमृत पर मिर्ची और हल्दी का पाउडर फेंकती है.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है.इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और सुम्बुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए हैं. अब घर में 50 लाख की प्राइज मनी वापस लाने के लिए एक टास्क हो रहा है. जहां बीते एपिसोड में मंडली की ओर से अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी और शालीन भनोट को टॉर्चर करते देखा गया, ऐसे में अब अपकमिंग एपिसोड में अर्चना गौतम की टीम मंडली पर सितम करेगी. अर्चना इस टास्क में अपना सारा बदला निकालते हुए सभी पर मिर्ची और हल्दी पाउडर फेकेंगी.

मंडली को अर्चना गौतम ने किया टॉर्चर

अपकमिंग एपिसोड में हमे देखने को मिलेगा कि कैसे अर्चना गौतम मंडली पर कठोर हो जाती है और सबपर मिर्ची और हल्दी का पाउडर फेंकती है. ताकि वे टास्क को बीच में ही छोड़ दें.निमृत टास्क में प्रताड़ित महसूस करती है और जोर-जोर से रोने लगती है. निमृत अर्चना से उन पर हल्दी और मिर्च पाउडर नहीं फेंकने के लिए कहती है और अर्चना चिल्लाती है “हल्दी का तिलक लगांओ, हमारी भी तो जल रही थी ना” केवल अर्चना ही नहीं बल्कि शालीन और प्रियंका चाहर ने भी गेम जीतने के लिए प्रतियोगी पर ठंडे पानी की बाल्टी छिड़की.


करण जौहर होस्ट करेंगे वीकेंड का वार

लेटेस्ट वीडियो में, हम शालीन, प्रियंका और अर्चना को बोलते हुए देखते हैं कि वे कार्य में प्रताड़ित होने का अभिनय कर रहे थे. प्रियंका और शालीन दोनों का कहना है कि वे एक्टिंग कर रहे थे, ताकि टीम ए टास्क के दौरान उन्हें ट्रिगर न कर दे. आगामी प्रोमो में से एक में, हम एमसी स्टेन रोते हुए देखेंगे, वो कहते हैं कि शालीन जीतने के योग्य है, लेकिन हम भी है. मुझे ऐसे फील क्यों करवाते हैं. इस हफ्ते करण जौहर वीकेंड का वार होस्ट करेंगे, जिसमें अनुपम खेर और नीना गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे. उनके अलावा बादशाह और लूलिया वंतूर शुक्रवार के शो में दिखाई देंगे.

https://twitter.com/TheBiggBossDude/status/1620843226411438088
Also Read: Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की खुली किस्मत, शाहरुख खान संग फिल्म डंकी से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola