AP Dhillon: घर के बाहर हुई फायरिंग पर एपी ढिल्लों बोले- सेफ हूं, फैंस बोले- शेर किसी से नहीं डरते
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Sep 2024 10:31 AM
AP Dhillon
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर 1 सितंबर को फायरिंग हुई. इस घटना से उनके चाहने वाले काफी डर गए. फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर परेशान है. अब सिंगर ने फैंस को बताया कि वो सेफ है.
बीते दिन यानी 1 सितंबर को पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई, जिससे फैंस परेशान हो गए. कनाडा में सिंगर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना की वजह से सिंगर के फैंस काफी डर गए. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमला करवाया था. हालांकि इसमें सिंगर सेफ है. फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चितिंत थे. अब पूरे मामले पर एपी ढिल्लों ने अपना बयान जारी किया है. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
एपी ढिल्लों ने फैंस से कहा- सेफ हूं
एपी ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखकर फैंस को बताया कि वो सुरक्षित है. एक्टर ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, ”मैं सेफ हूं. मेरे लोग सेफ है. उन लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इस बारे में मुझसे पूछा. आपका सपोर्ट ही सबकुछ है. सभी को शांति और प्यार.” वहीं, सिंगर ने अपना एक रील भी पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने सॉन्ग स्वीट फ्लावर गाते दिख रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, प्यार बांटते रहो. इस वीडियो पर यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं.
यूजर्स बोले- शेर किसी से नहीं डरते
एपी ढिल्लों के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि आप सेफ है. अपना ध्यान रखिए. एक यूजर ने लिखा, शेर किसी से नहीं डरते. एक यूजर ने लिखा, खुशी है कि आप ठीक हो. गौरतलब है कि सिंगर अपने गानों को लेकर लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. उन्होंने समर हाई, विद यू, दिल नू, ट्रू स्टोरीज ब्राउन मुंडे, एक्सक्यूज जैसे सुपरहिट गाने दिए है. पिछले महीने एपी ने सलमान खान और संजय दत्त के साथ ओल्ड मनी सॉन्ग रिलीज किया था. सॉन्ग पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










