ePaper

Anupamaa Upcoming Episode: वनराज के सामने अनुपमा ने कबूल कर ली ये बात, आने वाला है शाह परिवार में नया तूफान!

Updated at : 26 Aug 2021 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Episode: वनराज के सामने अनुपमा ने कबूल कर ली ये बात, आने वाला है शाह परिवार में नया तूफान!

टीवी सीरियल 'अनुपमा' के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि वनराज के सामने इस बात का खुलासा हो जाता है कि अनुपमा ने राखी दवे से पैसे लिए है. वनराज उसे आने वाले नयी मुसीबतों के लिए चेतावनी देता है.

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में दर्शकों को पूरा ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा को 40 लाख रुपए देने है और ये सोचकर वो बहुत परेशान है. इस बीच वो राखी दवे से मदद मांगती है. राखी उसकी हेल्प करने के बदले अनुपमा के सामने बड़ी शर्त रख देती है और वो मान जाती है.

अनुपमा पैसों की दिक्कत ठीक करके घर वापस आती है और उसे नॉमर्ल बिहेव करते देख वनराज सहित पूरा परिवार चौंक जाता है. वनराज को वो बताती है कि 40 लाख का उसने इंतजाम कर लिया है. काव्या और शाह परिवार को इस बात का यकीन नहीं हो पाता. समर को वनराज अनुपमा से बात करने के लिए कहता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज काव्या से कहता है कि अनुपमा घर से बाहर ऐसे दो लोगों को ही जानती है, जो उसे पैसे दे सकता है. एक राखी दवे औऱ दूसरी देविका. मुझे लग रहा है कि राखी ने उसने पैसे लिए है. लेकिन काव्या ये बात मानने से मना कर देती है. वनराज को शक होता है कि जरूर राखी से ही उसने हेल्प ली है.

Also Read: Anupama की ‘नंदिनी’ ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बैकलेस ड्रेस में दिखीं बेहद ग्लैमरस

वनराज सोचता है कि आज पर्व है और अगर वो घर आती है तो यकीन हो जाएगा कि अनुपमा ने राखी से ही पैसे लिए है. इधर घरवाले राखी की तैयारी करने लगते है. इस बीच राखी दवे घर में इंट्री करती है और अनुपमा से वो बात करती है.

वनराज का शक सही निकलता है और अनुपमा इस बात का खुलासा कर देती है कि उसने राखी से ही पैसे लिए है. वनराज कहता है कि तुमने अपने लिए एक नई मुसीबत ले ली है. अनुपमा उसे यकीन दिलाती है कि वो सारी दिक्कतों का सामना कर लेगी. अब देखना होगा कि राखी शाह परिवार के लिए कौन सा नया तूफान लेकर आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola