ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के सामने खुलेगा किंजल के बॉस का सच, इस राज को जानकर उड़ जाएंगे उसके होश

Updated at : 17 Aug 2021 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के सामने खुलेगा किंजल के बॉस का सच, इस राज को जानकर उड़ जाएंगे उसके होश

सीरियल अनुपमा में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. अनुपमा के सामने किंजल के बॉस का सच आ जाता है और वो उसे सबक सिखाने का फैसला करती है. वहीं, किंजल के नौकरी छोड़ते ही वो जॉब काव्या को मिल जाती है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में हर दिन नया ट्विस्ट आ रहा है. अनुपमा के सामने नयी- नयी मुसीबतें आ रही है. पारितोष घर छोड़कर जा चुका है और इधर ऑफिस में किंजल के साथ उसका बॉस बदतमीजी करता है. ये बात किंजल किसी से नहीं शेयर करती है और काफी डर जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल ऑफिस से आकर सीधे अपने कमरे में चली जाती है. अनुपमा किंजल को देखकर परेशान हो जाती है और वनराज से कहती है कि जरूर कोई बात है. ये बात पारितोष से जुड़ी हुई नहीं है. अनपुमा फैसला करती है कि इसका सच वो पता लगाकर ही रहेगी.

अनुपमा के सामने ये राज खुल जाता है कि किंजल के बॉस ने उसके साथ बदतमीजी की है. ये जानकर उसके होश उड़ जाते है. किंजल अपनी नौकरी भी छोड़ देती है और उसकी जगह काव्या को नौकरी मिल जाती है. अनुपमा किंजल को ऐसे देखकर उसके बॉस को सबक सिखाने के बारे में सोचती है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: किंजल को मोलेस्ट करेगा उसका बॉस, अनुपमा कैसे लगाएगी सच का पता

इधर समर को एक बहुत बड़ा ऑफर मिलता है और इसके लिए उसे बाहर जाना है. लेकिन समर अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाना चाहता. अनुपमा और वनराज उसे समझाते है कि ये पूरा फैसला उसका है और वो सोच-समझकर ही अपना डिसीजन ले. जो भी वो फैसला लेगा, उसका परिवार उसके साथ होगा.

आने वाला एपिसोड काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरा हुआ है. अब अनुपमा कैसे किंजल के बॉस को सबक सिखाएगी, ये देखना काफी मजेदार होगा. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज और अनुपमा लोन चुकाने के लिए परेशान है. वो किसी भी तरह से पैसों का इंतजाम करने में लगे हुए है ताकि कैफे और डांस अकेडमी को बचाया जा सकें.

Also Read: Anupama फेम रुपाली गांगुली से जब बाइकसवारों ने किया था बदतमीजी, वजह जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola