Anupamaa Spoiler Alert : अनुपमा ने अनुज संग मुंबई जाने का बनाया प्लान! क्या तोषु का प्लान होगा सक्सेस

Anupamaa Spoiler Alert : अनुपमा इस समय टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला शो है जो टीआरपी लिस्ट पर टॉप पर बना हुआ है. शो में आनेवाले ट्विस्ट दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखते हैं.
Anupamaa Spoiler Alert : अनुपमा इस समय टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला शो है जो टीआरपी लिस्ट पर टॉप पर बना हुआ है. शो में आनेवाले ट्विस्ट दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखते हैं. आपने देखा अनुपमा न केवल अनुज और अनुपमा की ब्रूइंग केमिस्ट्री के लिए बल्कि लीला और परितोष की रियेक्शंस के लिए भी ट्रेंड कर रही है.
लीला, परितोष और वनराज की तिकड़ी अनुपमा को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. वहीं अनुपमा को किंजल, समर और बापूजी का पूरा सपोर्ट मिल रहा है. आपने देखा कि अनुपमा अनुज का प्रपोजल एक्सेप्ट कर चुकी हैं. वहीं अनुप, अनुज को क्लीयर कर चुकी हैं कि दोनों के बीच बॉस और एम्लॉय का रिश्ता होगा. दरअसल कॉलेज के दिनों में अनुपमा अनुज का क्रश थीं.
आने वाले एपिसोड में अनुपमा और अनुज काम के लिए मुंबई जाने का फैसला करते हैं. वनराज, बा और तोशु उसे जाने से रोकने के लिए नई मुश्किलों की साजिश रचते हैं. वनराज और काव्या को उसकी सफलता से जलन होती है और वे उसे अपने लक्ष्यों और अनुज के करीब नहीं देखना चाहते. अब क्या करेंगी अनुपमा? मुश्किलों के बावजूद क्या वह मुंबई जाएंगी?
आपने देखा कि, वनराज और अनुज के बीच पंजा लड़ाने का कंपीटीशन होगा. अनुज भी पंजा लड़ाने के लिए तैयार हो जाएगा. लेकिन बाजी वनराज जी जायेगा और अनुज को हारना पड़ता है. दरअसल ये सब अनुपमा की एक चूक की वजह से होगा. क्योंकि वो इस गेम में थोड़ा भी इंट्रेस्ट नहीं लेती जिससे अनुज का ध्यान भटक जाता है और वो खेल हार जाता है. आनेवाले एपिसोड में कई ट्वीस्ट आने को तैयार है.
Also Read: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को आखिरी मैसेज क्या भेजा था? हुआ खुलासा
आप देखेंगे कि, वनराज अनुपमा से कह चुका है कि वो अनुज कपाडिया के ऑफर को मना कर दे, नहीं तो उसे शाह हाउस छोड़ना पड़ेगा. आनेवाले एपिसोड में वनराज सिचुएशन का फायदा उठाकर अनुपमा को घर से बाहर कर देगा और सब कुछ अपने नाम कर लेगा. अनुपमा जल्द ही नये घर में शिफ्ट होगा, जहां अनुज उसकी मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




