Anupamaa Namaste America: वनराज की गर्लफ्रेंड का किरदार निभायेगी ये एक्ट्रेस, ऐसी होगी शो की कहानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजन शाही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अनुपमा के प्रीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. इसका टाइटल अनुपमा: नमस्ते अमेरिका होगा जो एक वेब सीरीज है और यह 25 अप्रैल से स्ट्रीम होगी.

विज्ञापन

राजन शाही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अनुपमा के प्रीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. इसका टाइटल अनुपमा: नमस्ते अमेरिका (Anupamaa : Namaste America) होगा जो एक वेब सीरीज है और यह 25 अप्रैल से स्ट्रीम होगी. जहां प्रशंसक इस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन शो का हिस्सा होगा और कौन नहीं.

विज्ञापन

ये स्टार्स नहीं होंगे शो का हिस्सा

यह अनुपमा की 17 साल पुरानी कहानी है, इसलिए संभावना है कि पारस कलनावत, मदालसा शर्मा, निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा इसका हिस्सा नहीं होंगे. इस बीच न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीक्वल में वनराज की एक्स गर्लफ्रेंड की भूमिका के लिए शो में अभिनेत्री पूजा बनर्जी को लिया गया है. पूजा ने इंस्टाग्राम पर सुधांशु पांडे के साथ एक तसवीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “यहां मैं आपको रितिका पेश करती हूं. मुझे और सुधांशु पांडे को अनुपमा: नमस्ते अमेरिका में एक नए अवतार के साथ देखें, जल्द ही @disneyplushotstar पर.”

सुधांशु के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं पूजा

पूजा ने भी सुधांशु के साथ काम करने को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर किया. उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, “मैं और सुधांशु एक खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं. हम सबसे अच्छे दोस्त की तरह हैं! जब मैंने अनुपमा-नमस्ते अमेरिका के बारे में सुना, तो मैं एक साथ अपनी पहली फिल्म राजधानी एक्सप्रेस के बाद फिर से उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित थी. प्रीक्वल सीरीज़ में, मैं ऋतिका की भूमिका निभा रही हूं जो वनराज की कॉलेज के दिनों से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड है. शो में रितिका का किरदार बोल्ड और सशक्त है, जो मेरी पर्सनैलिटी के साथ पूरी तरह से मेल खाता है.”

Also Read: जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान से जुड़े उस राज का किया खुलासा, बोले- उनके लिए यह सिर्फ एक प्रतियोगिता थी…
ऐसी होगी कहानी

बताया जा रहा है कि, अनुपमा: नमस्ते अमेरिका एक 11 एपिसोड की वेब सीरीज़ होगी, जो अनुपमा और वनराज की शादी के 10 साल बाद के रिश्ते को दर्शाएगी. इससे पहले, शो का पहला प्रोमो जारी किया गया था जिसमें रूपाली गांगुली ने खुलासा किया था कि अनुपमा को 17 साल पहले अपनी जिंदगी बदलने का मौका मिला था और प्रीक्वल उसी के इर्द-गिर्द घूमेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola