Anupama में हाई वोल्टेज ड्रामा, बेटे के नोटिस से टूटा दिग्विजय, माही ने लिया स्टैंड
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Mar 2026 9:34 AM
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम)
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिग्विजय का अतीत और दर्द सामने आता है, जबकि माही अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला लेती है. दिग्विजय की तबीयत बिगड़ने से कहानी में नया मोड़ आएगा.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा अनु के हाथ पर छाले देखकर बंकू चौंक जाता है. उसे पता चलता है कि काजू अलग करने का काम करते हुए अनुपमा को चोट लगी है. बंकू उसकी मदद करता है. इस दौरान अनुपमा को पता चलता है कि दिग्विजय की बेटी सावी की मौत 16 साल की उम्र में हुई थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह जाती है. तबीयत ठीक न होने के बावजूद अनुपमा सभी के लिए खाना बनाने का फैसला करती है, लेकिन दिग्विजय मना कर देता है. वहीं बोस उसे खाना बनाने के लिए कहता है.
माही का बड़ा फैसला
दूसरी तरफ, घर में काम और करियर को लेकर बहस तेज हो जाती है. प्रेम, राही की मेहनत की तारीफ करता है और बताता है कि उसने अपनी कमाई से 5 लाख रुपये कमाए हैं. वहीं माही को लेकर भी विवाद खड़ा हो जाता है. गौतम साफ कहता है कि माही उसकी अनुमति के बिना काम नहीं करेगी, लेकिन माही भी पीछे हटने को तैयार नहीं होती. वह साफ कह देती है कि अब वह अपने फैसले खुद लेगी और समय पर अपना काम पूरा करेगी.
दिग्विजय का दर्द
इधर दिग्विजय अपने पुराने घावों से जूझता नजर आता है. वह बताता है कि उसके बेटे ने उसे लीगल नोटिस भेजा है और घर में हिस्सेदारी के साथ पैसे की मांग की है. बोस उसे सलाह देता है कि वह फिर से काम शुरू करे और अपना कैफे खोले, जिसे पहले उसकी बेटी सावी चलाती थी. जब अनुपमा दिग्विजय को कैफे दोबारा शुरू करने की सलाह देती है, तो वह गुस्सा हो जाता है और उससे सवाल करता है कि वह उसे सलाह देने वाली कौन होती है. इस बीच अनुपमा नवरात्रि मनाने का फैसला करती है और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. पूजा के दौरान अनुपमा, बंकू और जया मिलकर आरती करते हैं, लेकिन दिग्विजय को अपनी बेटी सावी की याद सताने लगती है. वह अचानक बेचैन हो जाता है और जमीन पर गिर पड़ता है.
यह भी पढ़ें- Anupama: जया के लिए ढाल बनी अनुपमा, सलोनी ने मांगी माफी, नये विलेन की एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










