Anupama vs Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 'क्योंकि…2' से तुलना पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की तुलना…

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jul 2025 7:38 AM

विज्ञापन

Irani on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Anupama vs Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा दर्शकों का फेवरेट शो है. हाल ही में एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शुरू हुआ था. ऐसे में दोनों शोज की तुलना हो रही है. अब इसपर रूपाली ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Anupama vs Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्टार प्लस पर एक बार फिर से लौट आया है. शो को देखकर दर्शक अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं. स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी के रूप में वापसी की, जबकि अमर उपाध्याय- मिहिर के किरदार में दोबारा से दिखे. हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को भी शो में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. इस बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर कहा जा रहा कि ये राजन शाही के शो अनुपमा को कड़ी टक्कर देगा. दोनों शोज को लेकर सोशल मीडिया पर तुलना की जा रही है. इस पर अब रूपाली गांगुली ने चुप्पी तोड़ी है.

अनुपमा vs तुलसी बहस पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की निर्माता एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में अनुपमा से तुलना करने पर कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना अनावश्यक है. अब इसपर रूपाली गांगुली ने टाइम्स नाउ के एक इंटरव्यू में इसपर रिएक्ट करते हुए कहा, “एकता जी का बड़प्पन है कि वह इतनी अच्छी बातें कर रही है. ये सच ही है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक पुरानी याद है. हम सब के लिए बड़ी गर्व की बात है की वो हमारे चैनल पर शो वापस आ रहा है. मुझे समझ नहीं आता कि आप अनुपमा की तुलना क्योंकि सास भी कभी बहू थी से कैसे कर सकते हैं.”

जानें अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम, अंश पर हमला करता है, लेकिन अंश उसे रोक लेता है और कहता है कि गौतम ने कभी भी प्रार्थना का सम्मान नहीं किया. अंश कहता है कि वह प्रार्थना से शादी करना चाहती है और उसके बच्चे को अपना नाम देना चाहता है. गौतम दोनों पर इल्जाम लगाता है कि दोनों रिलेशनशिप में है और अंश अब उसके बच्चे पर अपना हक जताना चाहता है. राही, गौतम से कहती है कि फाइनली उसने स्वीकार कर लिया कि वह उसका ही बच्चा है. प्रार्थना कहती है कि उसने बच्चे पर से अपना सारा हक खो दिया है.

यह भी पढ़ें- Anupama की जिंदगी तबाह करने वाला ये शख्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लेगा एंट्री, कहा- शो का हिस्सा बनने में कोई आपत्ति नहीं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola