Anupama Upcoming Twist: अनुज ने अनुपमा के लिए भेजा ये खास गिफ्ट, पत्र पढ़कर हुई इमोशनल

Anupama Upcoming Twist:सीरियल अनुपमा में फैंस अनुज कपाड़िया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उनका एक लेटर आया है, जो अनु पढ़ रही है और इमोशनल हो रही है,.
Anupama Upcoming Twist:राजन शाही की ओर से निर्मित शो अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी और स्टोरीलाइन से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. हाल ही में शो ने 15 साल का लीप लिया. जिसके बाद नई कहानी शुरू हुई, जिसमें आध्या बड़ी हो गई है और उसका नाम अब राही है. वह अपनी मां से नफरत करती है और इसलिए उनसे दूर रह रही थी. हालांकि प्रेम की वजह से दोनों फिर से मिलते हैं और राही को अपनी मां के साथ जाना पड़ता है. हालांकि अनुज कपाड़िया अब भी लापता है.
अनुज हुआ लापता, फैंस कर रहे हैं इंतजार
अनुपमा के आज के एपिसोड में, हमने अनु को अनुज कपाड़िया की ओर से भेजा गया पत्र पढ़ते हुए देखा. दरअसल लीप से पहले अनुज लापता हो गया था. उसे चट्टान से गिरते हुए दिखाया गया, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. अब अनु को आशा भवन से एक लेटर मिला, जो उसके अनुज ने लिखा है. एक पार्क में वह एक पेड़ के नीचे बैठती है और उसे प्यार से पढ़ती है.
अनुज का लेटर पढ़कर इमोशनल हुई अनुपमा
लेटर में अनुज अनु से कहता है कि उसे और आध्या को हमेशा साथ रहना चाहिए. वह अपने प्यार का भी इजहार करता है, जिसमें कहता है कि वह उससे बहुत प्यार करता है. अनुज अपनी एक्स वाइफ को लाइफ अपने शर्तों पर जीने के लिए प्रेरित करता है. साथ ही डांस के प्रति अपने जुनून पर लौटने की सलाह देता है. अनुपमा उसे बहुत याद कर रही है और फूट-फूट कर रो रही है. अनुज ने उसके लिए राधा कृष्ण का पेंडेंट भी भेजा है. ये एक इमोशनल सीन है, जिसे देखकर हर कोई टूट गया और मान के फिर से जुड़ने को लेकर प्रार्थना कर रहा है.
आध्या पर लगा चोरी का आरोप
इधर लीला राही पर अनुपमा की दयालुता का फायदा उठाने का आरोप लगाती है. पाखी और किंजल उसे बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं. पुरानी यादों को ताजा करते हुए, राही ने DIY ज्वेलरी बनाना शुरू किया. हालांकि उसे कहीं से सपोर्ट नहीं मिलता है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि, लीला और पाखी राही पर चोरी करने और पैसे लेकर भागने का आरोप लगाते हैं. हालांकि, अनुपमा उनके आरोपों पर विश्वास करने को तैयार नहीं है.
Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




