Anupama Upcoming Episode : पाखी हुई किडनैप, अनुपमा और वनराज की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान

Updated at : 27 Feb 2021 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : पाखी हुई किडनैप, अनुपमा और वनराज की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान

Anupama Upcoming Episode : अनुपमा (Anupama) इन दिनों बेहद दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज के बर्थडे पार्टी में काव्या और पाखी की लड़ाई होती है. पाखी गुस्से में घर छोड़ कर चली जाती है. उसे ढूंढने के लिए अनुपमा और वनराज बाहर जाते है, लेकिन वो नही मिलती.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode : अनुपमा (Anupama) इन दिनों बेहद दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज के बर्थडे पार्टी में काव्या और पाखी की लड़ाई होती है. पाखी गुस्से में घर छोड़ कर चली जाती है. उसे ढूंढने के लिए अनुपमा और वनराज बाहर जाते है, लेकिन वो नही मिलती.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की वनराज और अनुपमा को हर जगह खोजते रहते है. उन्हें कुछ लोग मिलते है जो पुलिस से बात करते होते है वो कहते है की सड़क पर लड़के घूम रहे है और नाबालिग लड़कियां गायब हो रही है. आप लोग अपना काम अच्छे से क्यों नही कर रहे ये सब दोनों सुनकर काफी घबरा जाते है.

इधर पाखी कुछ लड़कों को देखकर दर जाती है और जंगल की तरफ जाने लगती है. पाखी खुद से कहती है प्लीज मम्मी पापा आपलोग आकर मुझे बचा लीजिए मैने घर छोड़कर बहुत बड़ी गलती की है. तभी पाखी को दो लोग पकड़ कर अपनी कार में बैठा लेते है. पाखी को कोई होश नही होता तभी अनुपमा को लगता है उस कार में पाखी है.

Also Read: Anupama Written Update : घर से भागी पाखी, अनुपमा- वनराज का बुरा हाल, आगे होने वाला है ये…

वो लोग कार का नंबर नोट कर लेते है. वो लोग पुलिस को लेकर आते हैं और पाखी को उनके चगुंलसे छोड़ा लेते है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा पाखी के लिए खाने लेकर उसके कमरे में जाती है लेकिन उसे कमरे में वो नहीं मिलती. वहां सिर्फ एक लेटर होता है जिसमें लिखा होता है कि वो घर छोड़कर जा रही है और उसे मम्मी- पापा दोनों प्यार नहीं करते है.

Also Read: हिना खान का ऑफ शोल्डर टॉप में दिखा ग्लैमरस अवतार, ‘नागिन’ एक्ट्रेस की इस तसवीर पर फैंस का आया दिल

अनुपमा और वनराज बाहर जाकर पाखी को खोजने लगते है, लेकिन पाखी का कुछ पता नहीं चलता. अनुपमा पाखी को समझाती है लेकिन वो बहुत गुस्से में होती है और चली जाती है. अनुपमा वनराज से कहती है कि आपके साथ वो इतने दिन से रह रही है, लेकिन आपने उसे थोड़ा भी नहीं समझा. उसकी उम्र है ऐसी और वो अभी रिश्तों को लेकर उलझ गई है. तभी काव्या कुछ बोलती है औऱ अनुपमा उसे चुप करा देती है.

Also Read: ये हैं ऐश्वर्या राय की पाकिस्तानी हमशक्ल, तसवीरें देख आप भी हो जायेंगे हैरान

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola