Anupama Written Update : घर से भागी पाखी, अनुपमा- वनराज का बुरा हाल, आगे होने वाला है ये...

Updated at : 27 Feb 2021 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : घर से भागी पाखी, अनुपमा- वनराज का बुरा हाल, आगे होने वाला है ये...

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) में एक बार फिर से दर्शकों को नया मोड़ देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज के बर्थडे पर पाखी और काव्या की लड़ाई हो जाती है. वनराज उसे गुस्से में डांट देता है. अनुपमा पाखी को समझाती है लेकिन वो नहीं मानती.

विज्ञापन

Anupama Written Update: अनुपमा (Anupama) में एक बार फिर से दर्शकों को नया मोड़ देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज के बर्थडे पर पाखी और काव्या की लड़ाई हो जाती है. वनराज उसे गुस्से में डांट देता है. अनुपमा पाखी को समझाती है लेकिन वो नहीं मानती.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा से पाखी के बारे में पूछता है. काव्या दोनों को बात करते सोचती है कि कही अनुपमा ने उसकी बात सुनकर वनराज को तो नहीं बता दिया. बाहर सब कोई खाना खाते होते है. लेकिन अनुपमा और वनराज पाखी को लेकर बहुत परेशान होते है. राखी काव्या से पूछती है कि वो छोटी समधन कब बन रही है. ये सुनकर सब कोई उसे गुस्से में देखने लगते है.

अनुपमा पाखी के लिए खाने लेकर उसके कमरे में जाती है लेकिन उसे कमरे में वो नहीं मिलती. वहां सिर्फ एक लेटर होता है जिसमें लिखा होता है कि वो घर छोड़कर जा रही है और उसे मम्मी- पापा दोनों प्यार नहीं करते है. ये सारी बातें सुनकर सारे घरवाले रोने लगते है. हर कोई पाखी को खोजने के लिए हर कोशिश करने लगता है.

Also Read: बाथरूम फोटोशूट के बाद करिश्मा तन्ना का ये हॉट फोटो वायरल, ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर में दिखीं बेहद स्टनिंग

अनुपमा और वनराज बाहर जाकर पाखी को खोजने लगते है, लेकिन पाखी का कुछ पता नहीं चलता. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा पाखी को समझाती है लेकिन वो बहुत गुस्से में होती है और चली जाती है. अनुपमा वनराज से कहती है कि आपके साथ वो इतने दिन से रह रही है, लेकिन आपने उसे थोड़ा भी नहीं समझा. उसकी उम्र है ऐसी और वो अभी रिश्तों को लेकर उलझ गई है. तभी काव्या कुछ बोलती है औऱ अनुपमा उसे चुप करा देती है.

Also Read: हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस को बनाया दीवाना, ‘तूफानी सीनियर’ की अदाओं से नहीं हटेगी नजर

अनुपमा पाखी से कहती है कि तुम इतनी भी छोटी नहीं हो कि तुम्हें बार-बार समझाया जाए. तुम गुस्से में किसी को भी कुछ भी कह देती हो. तुम अपनी गलती नहीं देखती. वो कहती है कि तुमने आज अपने पापा की पार्टी खराब कर दी. तुम्हें काव्या से इसलिए दिक्कत है क्योंकि उसे मेरी तरह खाना बनाना नहीं आता. वो कहती है कि तुम्हें तो इस बात से भी चिढ़ होती थी कि उसे खाना बनाने के अलावा कुछ नहीं आता.

Also Read: ट्रांसपेरेंट ड्रेस के बाद निया शर्मा ने शेयर की मोनोकिनी में बोल्ड फोटो, ‘नागिन’ एक्ट्रेस समंदर किनारे यूं आई नजर

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola