Anupama Written Update : क्या पाखी काव्या के जैसी बनती जा रही है? अनुपमा ने पूछ लिया ये कैसा सवाल

Updated at : 26 Feb 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : क्या पाखी काव्या के जैसी बनती जा रही है? अनुपमा ने पूछ लिया ये कैसा सवाल

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) में हर एक दिन नया धमाका देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज के बर्थडे में काव्या भी शामिल हो गई है. उसके होने से कोई भी खुश नही है. सब हैरान है की काव्या इतनी अच्छी कैसे हो गई. इधर काव्या राखी को बताती है की वो सबको बर्बाद करने आई है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पाखी को समझाती है लेकिन वो बहुत गुस्से में होती है और चली जाती है. अनुपमा वनराज से कहती है कि आपके साथ वो इतने दिन से रह रही है, लेकिन आपने उसे थोड़ा भी नहीं समझा. उसकी उम्र है ऐसी और वो अभी रिश्तों को लेकर उलझ गई है. तभी काव्या कुछ बोलती है औऱ अनुपमा उसे चुप करा देती है.

इधर पाखी को समझाने के लिए अनुपमा उसके कमरे में जाती है. अनुपमा उसे चुप कराती है और कहती है कि तुम्हें सबके सामने ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए. तुम काव्या के जैसी बनती जा रही हो. काव्या चाहती है कि वनराज सिर्फ उसके रहे और तुम चाहती हो कि तुम्हारे पापा तुम्हारे रहे. पाखी कहती है कि वो काव्या औऱ पापा से नाराज है क्योंकि दोनों ने उसे काफी हर्ट किया है.

Also Read: Kundali Bhagya Upcoming Episode : कृतिका- पृथ्वी की शादी को मानने से करण ने किया इंकार, प्रीता के मन में है ये सवाल

अनुपमा पाखी से कहती है कि तुम इतनी भी छोटी नहीं हो कि तुम्हें बार-बार समझाया जाए. तुम गुस्से में किसी को भी कुछ भी कह देती हो. तुम अपनी गलती नहीं देखती. वो कहती है कि तुमने आज अपने पापा की पार्टी खराब कर दी. तुम्हें काव्या से इसलिए दिक्कत है क्योंकि उसे मेरी तरह खाना बनाना नहीं आता. वो कहती है कि तुम्हें तो इस बात से भी चिढ़ होती थी कि उसे खाना बनाने के अलावा कुछ नहीं आता.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola