ePaper

Kundali Bhagya Written Update : कृतिका- पृथ्वी की शादी को मानने से करण ने किया इंकार, प्रीता के मन में है ये सवाल

Updated at : 26 Feb 2021 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update : कृतिका- पृथ्वी की शादी को मानने से करण ने किया इंकार, प्रीता के मन में है ये सवाल

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. करण कृतिका की शादी से बहुत गुस्सा है. पृथ्वी नए साजिश के तहत लूथरा हाउस आ गया है. इधर शर्लिन इस शादी से बिल्कुल हैरान हो गई है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. करण कृतिका की शादी से बहुत गुस्सा है. पृथ्वी नए साजिश के तहत लूथरा हाउस आ गया है. इधर शर्लिन इस शादी से बिल्कुल हैरान हो गई है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृतिका सबको बताती है कि वो किस तरह से गुंडों से बचते हुए एक सामूहिक शादी स्थल पर पहुंच जाती है. वहां दोनों का पीछा करते हुए गुंडे भी आ जाते है. पृथ्वी और कृतिका को उनसे बचने का कोई उपाय नजर नहीं आता. जिसके बाद दोनों उस सामूहिक शादी में दूल्हा- दुल्हन बनकर आते है ताकि वो गुंडे उन्हें पहचान ना पाए.

गुंडों से बचने के चक्कर में पृथ्वी और कृतिका शादी कर लेते है और उन्हें इस बात का एहसास बाद में होता है. करण इस शादी को मानने से इंकार कर देता है. प्रीता बताती है कि वो अच्छा इंसान नहीं है औऱ वो अपराधी है. कृतिका उसपर यकीन नहीं करती. इधर प्रीता सोचती है कि पृथ्वी ने अगर कृतिका को अपनी बातों में फंसाया है तो जरूर उसका कोई मसकद होगा. प्रीता कहती है कि वो इसका पता लगा कर ही रहेगी.

Also Read: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीजर देख इंप्रेस हुए शाहरुख खान, आलिया की एक्टिंग को लेकर किंग खान ने कह दी ये बात

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि शर्लिन कहती है कि वो सबके बता देगी कि उसके पेट में पल रहे बच्चे का बाप पृथ्वी है. जिसके बाद माहिरा उसे समझाती है कि गुस्से में कोई फैसला ना लें. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कृतिका पृथ्वी से शादी कर लेती है. करण कृतिका पर काफी गुस्सा होता है और उससे ऐसा करने की वजह पूछता है. कृतिका कहती है कि अक्षय के बाद पृथ्वी ने उसका हाथ थामा.

पृथ्वी कहता है कि वो इस घर का दामाद नहीं जमाई बनकर आया है. करण बहुत गुस्सा होता है. साथ ही घरवाले भी. करण उसपर हाथ उठाने जाता है तो कृतिका उसे रोक लेती है ये कहते हुए कि वो उसका पति है. करण कहता है कि एक चोर से बचने के बाद तूने दूसरे चोर से शादी कर ली.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola