Anupama Written Update : अनुपमा ने कहा काव्या को घर की बहू!, वनराज के बर्थडे में होने वाला है ये...

Updated at : 23 Feb 2021 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : अनुपमा ने कहा काव्या को घर की बहू!, वनराज के बर्थडे में होने वाला है ये...

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. वनराज के जन्मदिन को लेकर पूरा परिवार बहुत खुश होता है. बा उसके बर्थडे के लिए खास प्लान बनाती है औऱ इसमें सारा परिवार शामिल होता है. इधर काव्या उसके अनुपमा के घर जाने से नाराज हो जाती है. वो भी वहां पहुंच जाती है और देखकर हर कोई हैरान हो जाता है.

विज्ञापन

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. वनराज के जन्मदिन को लेकर पूरा परिवार बहुत खुश होता है. बा उसके बर्थडे के लिए खास प्लान बनाती है औऱ इसमें सारा परिवार शामिल होता है. इधर काव्या उसके अनुपमा के घर जाने से नाराज हो जाती है. वो भी वहां पहुंच जाती है और देखकर हर कोई हैरान हो जाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज काव्या को घर पर देखकर शॉक्ड हो जाता है और उसे वापस अपने घर जाने के लिए कहता है. काव्या कहती है कि वो उसका पार्टी खराब नहीं करने आई है. काव्या कहती है कि वो उसका जन्मदिन यहां सेलिब्रेट करना चाहती है. अनुपमा काव्या से कहती है कि वो रूक सकती है उनके बर्थडे के लिए.

बा अनुपमा पर गुस्सा होती है लेकिन फिर अनुपमा उनसे कहती है कि इसबार तो वो उनकी खुशी है, मगर अगली बार काव्या उनकी पत्नी औऱ बहू होगी. आपको उसे अपनाना ही होगा. अनुपमा सारे घरवालों को समझाती है. इधर पूजा में काव्या अनुपमा को वनराज के साथ बैठने के लिए कहती है. वो कहती है कि जब तुम मुझे प्यार का हक दे सकती हो तो तुम्हे पत्नी का हक तो मिलना चाहिए.

Also Read: Anupama Written Update : बा ने इस तरह वनराज को जाने से रोका, काव्या फिर से पहुंची अनुपमा के घर, आगे होगा ये…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज को घर पर देखकर पाखी खुश हो जाती है और उन्हें बर्थडे विश करती है. वनराज उसे कहता है कि अगली बार वो उसे बताकर ही यहां आए. बा कहती है कि आज वनराज पूरा दिन उनके साथ रहेगा. पहले पूजा होगी, उसके बाद हवन, फिर पार्टी और रात में नाच-गाना. ये सुनकर पाखी कहती है कि आज वो काव्या के साथ बाहर जा रहे है.

Also Read: निया शर्मा ने करवाया ‘टॉवल फोटोशूट’, ‘नागिन’ एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज से आपकी नजरें नहीं हटेगी

बा ये सुनकर काफी उदास हो जाती है और अनुपमा उन्हें समझाती है. बा कुछ नहीं समझती और इमोशनल ब्लैकमेल करके वनराज को घर पर रोक लेती है. इधर काव्या वनराज को बार-बार कॉल करती है लेकिन उसका फोन बंद होता है. फिर काव्या पाखी को फोन कर कहती है कि जहां भी गई हो तुम वहां से वापस मत आना.

Also Read: मौनी रॉय के एक्‍सप्रेशन ने जीता फैंस का दिल, पिंक ड्रेस में एक्ट्रेस दिखीं काफी स्टनिंग, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola