Anupama Written Update: क्या पाखी की वजह से वनराज- अनुपमा का नहीं होगा तलाक? बा ने सुनाया ये फैसला

Updated at : 02 Mar 2021 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update: क्या पाखी की वजह से वनराज- अनुपमा का नहीं होगा तलाक? बा ने सुनाया ये फैसला

Anupama Written Update: अनुपमा (Anupama) में हर दिन दर्शकों को कुछ न कुछ धमाकेदार देखने को मिल रहा है. पाखी के घर छोड़ने के बाद घरवाले काफी परेशान हो जाते है. वनराज और अनुपमा उसे बाहर खोजते है और उसे किडनैपर्स से बचा कर घर लाते है. काव्या दोनों को साथ में देखकर जल जाती है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: अनुपमा (Anupama) में हर दिन दर्शकों को कुछ न कुछ धमाकेदार देखने को मिल रहा है. पाखी के घर छोड़ने के बाद घरवाले काफी परेशान हो जाते है. वनराज और अनुपमा उसे बाहर खोजते है और उसे किडनैपर्स से बचा कर घर लाते है. काव्या दोनों को साथ में देखकर जल जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज को सारी बात याद आती है कि किस तरह उसने पाखी का ख्याल नहीं रखा और उसे सबके सामने डांटा. वो ये सब याद कर रोने लगता है. अनुपमा उसे संभालती है. वनराज कहता है वो उससे बहुत नफरत करता था, लेकिन अब वो खुद से नफरत करन लगा है क्योंकि वो एक अच्छा पिता नहीं बन पाया.

इधर काव्या वनराज को फोनकर उसके आने का समय पूछती है. वनराज नाराज हो जाता है और कहता है कि पाखी जब ठीक हो जाएगी तब वो आयेगा. काव्या सोचती है कि अगर इमोशनल होकर ही सबकुछ कराया जा सकता है तो वो भी ऐसा करेगी. वो कहती है किसी भी कीमत पर वो वनराज को खुद से दूर नहीं जाने देगी.

Also Read: जानें कौन हैं पूर्व मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल जो AAP में हुईं शामिल, देखिए ये 7 तसवीरें

अनुपमा और वनराज साथ में बैठकर बातें करते होते है और उन्हें ऐसे देख बा गुस्सा हो जाती है. बा कहती है ऐसे ही तुम लोग साथ में क्यों नहीं रह सकते. अब तुमलोगों को इस घर में ऐसी ही रहना होगा. ये सुनकर पाखी बहुत खुश हो जाती है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पाखी कुछ लड़कों को देखकर दर जाती है और जंगल की तरफ जाने लगती है. पाखी खुद से कहती है प्लीज मम्मी पापा आपलोग आकर मुझे बचा लीजिए मैने घर छोड़कर बहुत बड़ी गलती की है. तभी पाखी को दो लोग पकड़ कर अपनी कार में बैठा लेते है. पाखी को कोई होश नही होता तभी अनुपमा को लगता है उस कार में पाखी है.

Also Read: बिकिनी में बेहद हॉट दिखी ‘कसौटी ज़िन्दगी के’ फेम ‘प्रेरणा’, एक्ट्रेस की 7 बोल्ड फोटोज वायरल

वो लोग कार का नंबर नोट कर लेते है. वो लोग पुलिस को लेकर आते हैं और पाखी को उनके चगुंलसे छोड़ा लेते है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा पाखी के लिए खाने लेकर उसके कमरे में जाती है लेकिन उसे कमरे में वो नहीं मिलती. वहां सिर्फ एक लेटर होता है जिसमें लिखा होता है कि वो घर छोड़कर जा रही है और उसे मम्मी- पापा दोनों प्यार नहीं करते है.

Also Read: बिकिनी के बाद निया शर्मा का ये बोल्ड VIDEO वायरल, हॉट अदाएं देख फैंस हुए बेताब

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola