Anupama Written Episode : अस्पताल में वनराज से मिलने आई काव्या को बा ने बाहर निकाला, अनुपमा ने इस वजह से रोका

Updated at : 05 Jan 2021 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Episode : अस्पताल में वनराज से मिलने आई काव्या को बा ने बाहर निकाला, अनुपमा ने इस वजह से रोका

Anupama Written Episode : स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों नया मोड़ आने वाला है. अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर से ठहर जाएगी जब वो वनराज की एक्सीडेंट की बात सुनती है. उसकी हालत खराब हो जाती है और वो किसी तरह से खुद को संभालती है. इधर घरवाले भी इस खबर से काफी टूट गए है.

विज्ञापन

Anupama Written Episode : स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों नया मोड़ आने वाला है. अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर से ठहर जाएगी जब वो वनराज की एक्सीडेंट की बात सुनती है. उसकी हालत खराब हो जाती है और वो किसी तरह से खुद को संभालती है. इधर घरवाले भी इस खबर से काफी टूट गए है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या अस्पताल में वनराज से मिलने आती है. उसे देखकर बा उसपर भड़क जाती है. बा काव्या से कहती है कि पहले तो तूने उसका घर तोड़ा फिर उसके बेटे की शादी में आकर हंगामा किया. वनराज को शादी में शामिल होने नहीं दिया और फिर घर जाकर तूने जरूर क्लेश किया होगा, जिसके कारण उसकी बेटे की हालत ऐसी हो गई.

बा को बाबूजी समझाते है कि ऐसा कुछ ना करें क्योंकि वो लोग अस्पताल में है. बा काव्या को कहती है कि यहां से चली जाए, लेकिन काव्या मना कर देती है. काव्या का हाथ पकड़कर उसे निकालने लगती है, तो अनुपमा उन्हें समझाती है. अनुपमा कहती है कि काव्या को यही रहने दीजिए, वनराज को होश आएगा तो वो उसे देखना चाहेंगे. इधर काव्या वनराज के पास जाकर उसे सॉरी कहती है.

Also Read: रेड या पिंक? कौन सी बिकिनी में हिना खान लग रही हैं हॉट एंड स्टाइलिश?

वनराज को खून की जरूरत होती है, तो काव्या उसे खून देती है. लेकिन उसका खून वनराज को सूट नहीं करता. उसके बाद अनुपमा उसे खून देती है और ऑपरेशन सफलतापूवर्क हो जाता है. इधर अस्पताल में रात को रूकने के लिए काव्या जिद करती है, लेकिन बा उसे फिर से मना कर देती है और जिसके बाद अनुपमा वहां रूकती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज को बार-बार काव्या की बात याद आती है और वो बहुत तेजी से गाड़ी चलाता हुआ जा रहा होता है. समर वनराज को कॉल करता है. तभी उसका फोन कोई और इंसान उठाता है और कहता है कि ये फोन जिनका है इनका एक्सीडेंट हो जाता है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola