Anupama Upcoming Episode : तलाक को लेकर अनुपमा- वनराज परेशान, क्या इस वजह से रुकेगा दोनों का डिवोर्स!

Updated at : 17 Apr 2021 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : तलाक को लेकर अनुपमा- वनराज परेशान, क्या इस वजह से रुकेगा दोनों का डिवोर्स!

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) ने एक बार फिर से टीआरपी रेस में सारे शोज को पीछे छोड़ दिया. अनुपमा और वनराज के तलाक का दिन बहुत पास आ गया है. सारे घरवाले इससे दुखी है. अनुपमा औऱ वनराज को अपने पुराने दिन याद आ रहे है, जिसे लेकर वो काफी इमोशनल हो जाते है. इधर काव्या इस बात से खुश है कि उसकी अब शाह परिवार में इंट्री होगी.

आने वाले एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. अनुपमा और वनराज दोनों काफी बेचैन और परेशान है तलाक को लेकर. इस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से समर माफी मांगता नजर आता है और कहता है कि उसने अपने खुशी के आगे उनके आसुओं को इग्नोर किया. इस बीच नंदिनी और पाखी और समर अनुपमा को गले लगा लेते है.

इधर अनुपमा औऱ वनराज अपने- अपने कमरे में लेटे होते है, लेकिन दोनों को नींद नहीं आ रही होती है. दोनों सोचते है कि बस 48 घंटे बचे हुए है उनके तलाक में. लेकिन दर्शकों को यहां नया ट्रैक देखने को मिलने वाला है. शो में लॉकडाउन वाला पार्ट दिखाया जाएगा, जिसकी वजह से कोर्ट बंद हो जाएगा. इस कारण अनुपमा और वनराज का डिवोर्स डेट भी आगे बढ़ जाएगा.

Also Read: रश्मि देसाई को जालीदार कपड़ों में देख फैंस हुए बेताब, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एक्ट्रेस की तसवीरें वायरल

अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि इस खबर के बाद काव्या का क्या रिएक्शन होता है. काव्या के शादी वाले सपने पर पानी फिर जाता है और वो इसे लेकर कैसे डील करती है. वहीं अनुपमा औऱ वनराज को एक साथ रहने के लिए कुछ समय और मिल जाता है. इस बात से पूरा परिवार काफी खुश हो जाता है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि समर अपनी ट्राफी के साथ घर आता है और सबसे पहले अनुपमा को जाकर देता है. ट्राफी के साथ समर को देखकर अनुपमा थोड़ी इमोशनल हो जाती है. इधर काव्या नंदिनी के घर से अपना सामान पैक कर लेती है और उससे कहती है कि दो दिन में अनुपमा और वनराज का तलाक हो जाएगा, जिसके बाद वो उनके घर पर शिफ्ट हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola