Anupama Twist: अनु के विश्वास का गला घोंटेगी रजनी, इस शख्स की वजह से चॉल पर नहीं चलेगा बुलडोजर
Anupama Twist: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरा होगा. रजनी चॉल वालों से झूठ बोलती है और अनु पर इल्जाम लगाती है. रजनी कहती है कि अनु ने पेपर्स पर साइन करने के बदले उससे एक पेंटहाउस लिया था.
Anupama Twist: अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही कहती है कि उसने अनुपमा को रजनी के बारे में पहले बताया था, लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी. राही कहती है कि रजनी, अनु से सिग्नेचर लेने के लिए बेताब थी, इस वजह से वह उसकी मां के आगे पीछे घूमते रहती थी. रजनी, अनु पर आरोप लगाती है कि उसने चॉल तोड़ने के बदले उससे एक पेंटहाउस लिया था. रजनी कहती है कि अनु नहीं चाहती थी कि ये सारी बातें बाहर आए. अनुपमा आरोपों से इनकार करती है. रजनी सबके सामने कहती है कि अनु सिर्फ ड्रामा कर रही है.
पराग रोकेगा चॉल पर बुलडोजर चलने से
सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजनी के भड़काने पर चॉल वाले अनुपमा के खिलाफ हो जाते हैं. अनु तभी एक चौंकाने वाला कदम उठाती है और बुलडोजर के सामने खड़ी हो जाती है. वह कहती है कि बुलडोजर को उसके ऊपर से होकर आगे बढ़ना होगा. राही और प्रेम उसे रोकते हैं. प्रेम अपने पिता पराग से बुलडोजर रोकने के लिए कहता है. पराग अपने बेटे की बात मान जाता है. रजनी कहती है कि अनुपमा को सरकारी काम रोकने के लिए जेल भी हो सकती है. रजनी अपने लोगों को लेकर चली जाती है और कहती है कि वह फिर से वापस आएगी.
रजनी को चुनौती देगी अनुपमा
पराग, रजनी से कहता है कि वह अब उसके साथ काम नहीं करना चाहता और गरीबों का श्राप नहीं ले सकता. रजनी उसे धमकी देती है कि अगर अब वह पीछे हटा तो वह उसके परिवार को सड़क पर ला देगी. चॉल में सरिता, प्रीत, अनु पर आरोप लगाती है कि उसने सबको धोखा दिया है. अनु कहती है कि रजनी ने उसके भरोसे का गलत फायदा उठाया है. वह कहती है कि रजनी ने उससे धोखे से पेपर्स पर साइन लिया था. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, रजनी के घर जाकर उसे खुलेआम चुनौती देती है. वह कहती है कि वह उसे चॉल तोड़ने नहीं देगी.

यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twist: चॉल बचाने के लिए रजनी से भिड़ जाएगी अनुपमा, अपनी जान की परवाह किए बिना उठाएगी यह चौंकाने वाला कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










