Anupama Twist: इस शॉकिंग कारण से डांस करते वक्त बेहोश होगी राही, अंश-प्रार्थना की शादी पर अनु लेगी चौंकाना वाला फैसला

राही अनुपमा फोटो- ट्विटर
Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा में इन-दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां अनु और राही डांस प्रतियोगिता में एक दूसरे के आमने सामने है. दोनों में से जीत किसकी होगी. इसपर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि अब अनु प्रार्थना और अंश की शादी करवाने की ठानेगी.
Anupama Twist: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपने इंटेंस ड्रामा से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. इसलिए तो यह टीआरपी चार्ट में टॉप पर बनी हुई है. लेटेस्ट ट्रैक राही और अनु के डांस कॉम्पिटिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें कई सारे ड्रामा देखने को मिलेंगे. अनु और राही के बीच तीखी बहस भी होगी.
प्रार्थना अंश से करना चाहती है शादी
आर्यन की मौत के बाद अनुपमा ने अहमदाबाद छोड़ दिया था और मुंबई में स्ट्रगल कर रही थी. हालांकि अब वह फिर से शाह हाउस लौटेगी और अपने परिवार के साथ रहेगी. इसके अलावा जब प्रार्थना तलाकशुदा और आजाद हो गई है, तो वह अंश से शादी करना चाहती है. हालांकि बा इस पुनर्मिलन के खिलाफ हैं. वह नहीं चाहतीं कि प्रार्थना शाह घराने की बहू बने, क्योंकि इससे कोठारी परिवार में बड़ा ड्रामा मच जाएगा. वहीं अनुपमा उनके सपोर्ट में आगे आएगी. बा को यह जानकर हैरानी होगी कि अनु को प्रार्थना और अंश के रिश्ते के बारे में पता है. अनु ही बा को उनकी शादी के लिए मनाएगी.
अनु-राही का फिनाले में आमना-सामना
हालांकि अनुपमा की साइड स्टोरीज फैंस को बांधे रखेंगी, लेकिन फिनाले में राही परफॉर्म करते करते बेहोश हो जाएगी. ऐसी खबरें आ रही हैं कि राही की प्रेगनेंसी का ट्रैक जल्द ही आने वाला है. जैसे ही राही बेहोश हो जाएगी, उसे अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां सभी को पता चल जाएगा कि वह मां बनने वाली है. हालांकि इस ट्रैक की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










