Anupama Twist: मोटी बा का अनु के लिए पसीजेगा दिल, रजनी को इस वजह से जेल नहीं भेजेगी अनुपमा

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :03 Feb 2026 11:35 AM
विज्ञापन
Anupama 3 February written update

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: आज के अनुपमा एपिसोड में गौतम और माही मुश्किल वक्त में घर छोड़ते दिखते हैं. अनुपमा की सच्चाई से घर बच जाता है. वसुंधरा को अपनी गलती का एहसास होता है और वह अनुपमा से माफी मांगने का फैसला करती है.

विज्ञापन

Anupama Twist: अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही और गौतम के कोठारी हाउस छोड़कर जाने लगते हैं. ख्याति जब उनका सामान देखती है तो पूछती है कि क्या वे सच में जा रहे हैं. दोनों कहते हैं कि वे नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं. प्रेम ताना मारते हुए कहता है कि मुश्किल वक्त में सबसे पहले चूहे ही डूबते जहाज से भागते हैं और गौतम इसका उदाहरण है. वह मजाक में ऑटो बुलवाने की भी बात करता है. गौतम तंज कसते हुए जवाब देता है कि ऑटो के पैसे नहीं हैं, लेकिन चाहे तो ऑटो खरीदकर खुद चला सकता है.

इस वजह से रोने लगती है मोटी बा

अनिल, वसुंधरा को याद दिलाता है कि उनका चहेता गौतम ही सबसे पहले मुश्किल में भाग रहा है. पराग कहता है कि मुश्किल समय इंसान की असली पहचान दिखा देता है. हालात बिगड़ते हैं तो ख्याति मंदिर हटाने की बात करती है, लेकिन वसुंधरा साफ मना कर देती है. पराग खुद भगवान की मूर्ति हटाने आगे बढ़ता है और मोटी बा उसे रोते हुए रोकती है. जैसे ही पराग मूर्ति उठाने वाला होता है, प्रेम को राही का मैसेज सुनाता है. वह बताता है कि अनुपमा ने रजनी का सच सबके सामने ला दिया है और बिल्डर ने पैसे लौटाने का वादा किया है. प्रेम कहता है कि अब उनका घर सेफ है. सारे घर वाले राहत की सांस लेते हैं. अनिल, गौतम पर तंज कसते हुए पूछता है क्या वह घर छोड़कर नहीं जाएगा.

रजनी को जेल नहीं भेजेगी अनुपमा

मंदिर में अनुपमा भगवान का धन्यवाद करती है. वह कहती है कि उसने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था और वही सही समय पर रास्ता दिखाते हैं. उसे अपने गुस्से पर अफसोस होता है और वह मानती है कि भगवान का समय हमेशा सही होता है. दूसरी तरफ चॉल के लोगों को डर है कि इतना अपमान उन्होंने अनु का किया है, तो ऐसे में अनु वापस चॉल में रहने आएगी. भारती कहती है कि सबके खिलाफ होने के बावजूद अनुपमा ने उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी. रजनी, अनुपमा से माफी मांगती है और जेल न भेजने पर सवाल करती है. अनुपमा कहती है कि उसने बच्चों के भविष्य के लिए शिकायत नहीं की. कोठारी हाउस में मोटी बा कहती है कि अनु की वजह से उनका घर बचा है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: मर कर जिंदा हो जाएगी अनुपमा, रजनी चॉल वालों के सामने कबूलेगी सारा सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola