Anupama Twist: चॉल वाले अनुपमा को जिंदा जलाने की करेंगे बात, रजनी के धोखे से टूट जाएगा पराग

Updated:
विज्ञापन

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही के बुलाने पर अनु कोठारी हाउस जाती है. अनु से पूरा परिवार पराग का साथ देने के लिए कहता है. हालांकि अनु सबसे कहती है कि वह चॉल वालों का विश्वास नहीं तोड़ सकती. दूसरी तरफ चॉल वाले अनु का सारा सामान जला देते हैं.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राही के घर जाती है. मोटी बा उससे पूछती है कि क्या वह पराग का साथ देगी. राही कहती है कि उसकी मां पराग का साथ देगी क्योंकि ये मामला उनकी दो बेटियों से जुड़ा है. मीता कहती है कि अनु अपनी बेटियों को सड़क पर आने नहीं देगी. कोठारी परिवार अनु पर पराग का साथ देने के लिए दबाव बनाता है. हालांकि अनु कहती है वह रजनी के खिलाफ अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी. राही अपनी मां का फैसला सुनकर हैरान हो जाती है. वह कहती है कि अनु अपनी बेटियों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है.

रजनी के साथ पार्टनरशिप तोड़ देगा पराग

कोठारी हाउस में हर कोई अनुपमा के फैसले के खिलाफ हो जाता है. पराग आकर सबको बताता है कि ये प्रोजेक्ट वह रजनी के धोखे की वजह से छोड़ रहा है. मोटी बा उससे कहती है कि वह क्या समझ रहा है कि अगर उसने प्रोजेक्ट छोड़ दिया तो उनके परिवार का क्या होगा. वह अनु से कहती है कि अगर उसने पराग का साथ दिया तो वह परी को घर वापस ले आएगी. हालांकि अनु अपना फैसला बदलने से मना करती है. पराग कहता है कि वह नुकसान उठाने को तैयार है लेकिन रजनी के साथ पार्टनरशिप नहीं करेगा. मोटी बा अनु से कहती है कि वह एक बुरी मां है.

अनु को जिंदा जलाने की बात कहेंगे चॉल वाले

दूसरी तरफ चॉल के लोग अनुपमा के घर घुसते है और सारा सामान जला देते हैं. प्रीत, सरिता, परी और ईशानी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह कुछ नहीं सुनते. चॉल के लोग अनु को जिंदा जलाने की बात कहते हैं. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिल्डर चॉल वालों को चेतावनी देता है कि वे रजनी का ऑफर मान लें, वरना तीन दिन बाद चॉल गिरा दिया जाएगा. अब देखना होगा अनु कैसे रजनी का पर्दाफाश करती है. क्या चॉल टूट जाएगा या अनु चॉल को टूटने से बचा पाएगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: ‘अनुपमा’ की राही को मिला उसका असली प्रेम, जानें अद्रिजा रॉय किससे कर रही सगाई, शादी को लेकर सामने आया ये अपडेट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola