Anupama Twist: अनुपमा को चप्पल से मारने आएगी एक औरत, चॉल वाले अनु को देंगे धमकी, सपोर्ट सिस्टम बनेगी बा

Updated at : 22 Jan 2026 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Twist

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग और रजनी के बारे में तोशू जान जाएगा. वह शाह परिवार को बताता है कि पराग ने अपना सारा पैसा रजनी के प्रोजेक्ट में लगा दिया है. दूसरी तरफ अनु को बा रजनी से हार नहीं मानने की बात कहेगी.

विज्ञापन

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग, अनु से मिलता है. पराग कहता है कि वह जानता है कि अनु किसी को धोखा नहीं दे सकती. अनुपमा पराग से रजनी के खिलाफ उसकी मदद करने के लिए कहती है. पराग उसे बताता है कि रजनी के साथ मिलकर उसने इस प्रोजेक्ट में अपना सबकुछ लगा दिया है. पराग उसे बताता है कि उसने अपना घर भी गिरवी रख दिया है. पराग, अनु से उसक साथ मांगता है. वह कहता है कि अगर प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ तो वह और उसका परिवार सड़क पर आ जाएंगे. अनु ये सुनकर वापस चॉल आ जाती है.

अनुपमा को चप्पल से मारने आएगी एक औरत

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि चॉल के लोग अनु का सामान फेंक देते हैं. एक औरत अनु को चप्पल से मारने वाली होती है, तभी सरिता आकर उसे रोक लेती है. वह अनु का साथ देती है. सरिता कहती है कि अनु की एक गलती की वजह से कोई उसका साथ खराब बर्ताव नहीं कर सकता. चॉल वाले अनुपमा को चॉल से जाने के लिए कहती है. अनु चॉल के बाहर जाकर एक शेल्टर बनाती है और उसमें रहती है. प्रीत, सरिता, अनीता, सुनीता, परी और ईशानी अनुपमा के साथ खड़ी होती हैं. चॉल वाले उन्हें चेतावनी देते हैं कि उसका साथ देने पर उन्हें भी अंजाम भुगतना पड़ेगा. दूसरी तरफ तोशू अपने घर पर सबको बताता हैं कि पराग ने अपना घर गिरवी रखा है और अब उसकी हार तय है.

रजनी के खिलाफ शिकायत करेगी अनुपमा

अनु, राही और प्रेम से वापस घर जाने के लिए कहती है और पराग का सपोर्ट करने के लिए कहती है. लीला, अनु को हिम्मत देती है और रजनी के खिलाफ कमजोर नहीं पड़ने की बात कहती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पुलिस स्टेशन में अनुपमा, रजनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराती है. इंस्पेक्टर उससे सबूत मांगता है. रजनी वहां पहुंच जाती है और कहती है कि अनु के पास कोई सबूत नहीं है. अनु उसे चुनौती देती है कि सच ज्यादा दिन तक छिपा नहीं रह सकता.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनु के विश्वास का गला घोंटेगी रजनी, इस शख्स की वजह से चॉल पर नहीं चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola