Anupama Today's Episode: वैलेंटाइन डे पर अनुपमा को आएगी अनुज की याद, शादी के बाद क्या राही बदल लेगी अपना नाम?
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Feb 2025 12:24 PM
Gaurav Khanna entry as Anuj
Anupama Today's Episode: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा कहती है कि प्रेम और राही की शादी के बाद वह लोग शादी का जश्न धूमधाम से अपने घर पर मनाएंगे. पराग उसकी बात मान जाता है.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही शादी के बाद अपना नाम बदलने के लिए तैयार हो जाती है. राही एक शर्त रखती है कि अगर वह अपना नया नाम रखेगगी तो प्रेम को भी अपना नाम बदलना होगा. राही की बात सुनकर मोटी बा हैरान हो जाती है. मोटी बा कहती है कि नाम सिर्फ महिलाओं का बदला जाता है और पुरुषों पर लागू नहीं होता. प्रेम कहता है कि जब विवाह बराबरी का मिलन होता है तो यह प्रथा एकतरफा क्यों है. वह कहता है कि अगर नाम बदलना जरूरी है तो नाम दोनों का बदला जाना चाहिए. मोटी बा को उसकी बात सुनकर बुरा लगता है.
शादी के बाद नहीं बदलेगा राही का नाम
शाह हाउस में शादी के कार्ड पर राही के नाम को लेकर चर्चा होती है. लीला कहती है अच्छा है कि कोठारी फैमिली राही का नाम अब नहीं बदल रही. अनुपमा कहती है प्रेम की वजह से ही ये पॉसिबल हुआ है. प्रेम ने ही मोटी बा को मनाया है. दूसरी तरफ पराग, मोटी बा से कहता है कि उन्होंने शाह हाउस में शादी की मंजूरी क्यों दी. मोटी बा कहती है कि प्रेम घर छोड़कर ना जाए, इसलिए उसने ऐसा किया. मोटी बा कहती है कि शादी के बाद वह लोग शादी का जश्न धूमधाम से अपने घर पर मनाएंगे. पराग उसकी बात मान जाता है.
वैलेंटाइन डे अनुपमा को आई अनुज की याद
वैलेंटाइन डे पर, राही और प्रेम शाह परिवार के साथ इसे मनाने का फैसला करते हैं. दोनों अनुपमा से पूछते हैं कि अनुज के साथ उसका पहला वैलेंटाइन डे कैसा था. अनु बताती है कि कैसे अनुज ने उसे वैलेंटाइन डे पर प्रप्रोज किया था. दूसरी तरफ अनु, कोठारी परिवार को खान पर बुलाती है. मोटी बा उसे एक खास शादी का रस्म निभाने के लिए कहती है. अनु सोचती है कि राही की शादी में पैसों को लेकर कोई दिक्कत ना आए इसलिए वह एक्स्ट्रा काम करने का सोचती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, प्रेम को एक मैसेज भेजती है, जो गलती से पराग तक चला जाता है. पराग इसपर काफी नाराज हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










