Anupama Today Episode: पाखी के लिए वनराज ने लिया बड़ा फैसला, अनुज के सामने खुला बरखा-अंकुश का ये राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2022 1:19 PM
Anupama upcoming episode: अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी टर्न एंड ट्विस्ट लेकर आएगा. शो में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा से मिलने डांस अकेडमी आता है. अनु उससे पाखी और आदिक के मिलने वाली बात छिपाती है.
Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा (Anupama) में दिखाया जा रहा है कि पाखी, आदिक के प्यार में डूबी हुई है. वो उससे मिलती है. उन्हें साथ में अनुपमा देख लेती है. वहीं, शो का नया प्रोमो आया था. अनुज को बरखा- अंकुश के चाल का पता चल जाता है. वो अनुपमा से अपनी जायदाद का हक छोड़ने के लिए नहीं कहता. तभी उसके साथ कुछ बड़ा होदसा हो जाता है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी कहती है कि वो किसी भी कीमत पर आदिक से मिल कर रहेगी. वनराज गुस्से से पाखी पर हाथ उठा देता है. इधर, आदिक को घर पर उदास देखकर अनुज को कुछ शक होता है. बरखा बात को संभालते हुए कहती है कि उसे यूएस की याद आ रही है.
अनुपमा और काव्या साथ मिलकर वनराज को समझाती है. वनराज पाखी को दूसरे शहर भेजने का फैसला करता है. काव्या औऱ अनुपमा कहती है वहां उसे वो कैस संभालेगा. वो उसे राय देती है कि पाखी से उसे दोस्ती करनी चाहिए और स्थिति को संभालना चाहिए. समर, सारा से पाखी और आदिक को लेकर बात करता है. सारा कहती है कि उसे यकीन नहीं है कि आदिक उसे सही में पसन्द करता है.
Also Read: Anupama Upcoming Twist: अनुपमा से दूर हो जाएगा अनुज? होगा खतरनाक एक्सीडेंट!आने वाला है ये जबरदस्त ट्विस्ट
शाह परिवार में बाबूजी अनुपमा का साथ देते है. वो सबको समझाते है कि उन्हें कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए कि वो घर से ही भाग जाए. वहीं, अनुज, अनुपमा से मिलने डांस अकेडमी आता है. अनु उससे पाखी और आदिक के मिलने वाली बात छिपाती है. उसे लगता है कि अनुज को वो और ज्यादा परेशान नहीं कर सकती.
अनुज, अनुपमा को बताता है कि बरखा और अंकुश भारत वापस इसलिए आए है क्योंकि यूएसए में उनका साार बिजनेस घाटे में चला गया. वो अनु से वादा लेता है कि वो किसी भी कीमत पर अपनी साइनिंग अथोरिटी किसी को नहीं देगी. आने वाला एपिसोड काफी दिसचस्प होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










