ePaper

Anupama: लीप के बाद अनु का ये करीबी शो को कहेगा अलविदा, बोले- अपने किरदार की…

Updated at : 01 Oct 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama: लीप के बाद अनु का ये करीबी शो को कहेगा अलविदा, बोले- अपने किरदार की…

Anupama Leap: सीरियल अनुपमा में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद कई सारे स्टारकास्ट की छुट्टी होगी और नए चेहरे दर्शकों को देखने को मिलेंगे. अब टीटू की भूमिका निभाने वाले कुंवर अमर सिंह ने शो छोड़ने की बात कही है.

विज्ञापन

Anupama Leap: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी और स्टोरीलाइन से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में भी ये टॉप में बना रहता है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर में जल्द ही 15 साल का लीप भी आने वाला है. ऐसे में कई स्टार्स का पत्ता कटेगा और नए लोगों की एंट्री होगी. अब कुंवर अमर सिंह भी शो को अलविदा कहने वाले हैं.

क्या अनुपमा छोड़ देंगे कुंवर अमर सिंह

कुंवर अमर सिंह, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के टीवी शो अनुपमा में टीटू की भूमिका निभाते हैं. उनका किरदार दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. अब कुंवर ने फोरम संग बातचीत में कहा, टाइम जंप जाहिर तौर पर आएगा, हालांकि ये कब होगा, मुझे समयरेखा नहीं पता है. उन्होंने कहा कि अगर शो 10-15 साल का लीप लेता है तो मेकर्स मेरे कैरेक्टर को जिंदा रखेंगे, तो मैं इसे छोड़ दूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने किरदार की उम्र इतनी ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहते. हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.

क्या धूमधाम से होगी अनुज-अनुपमा की शादी

अनुपमा अपनी कहानी और स्टोरीलाइन से दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब रहा है. मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड में तरह-तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अनुज और अनुपमा की केमिस्ट्री ने दर्शकों को बांधे रखा है. अनुपमा के मौजूदा एपिसोड में अनु, अनुज को शादी के लिए प्रपोज करती है. वह अनुज को एक सुनसान जगह पर बुलाती है और ‘आए हो मेरी जिंदगी में’ गाती है.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा खास

अनु को खुश देखकर अनुज खुश हो जाता है. वह घुटनों के बल बैठ जाती है और पूछती है ‘क्या आप मुझसे दोबारा शादी करेंगे कपाड़िया जी’. वह तुरंत उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लेता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनुज डिंपल को डांटेगा, जब डिंपल आध्या को थप्पड़ मारने वाली होगी. उनका कहना है कि न तो अनु ने और न ही उन्होंने कभी आध्या को थप्पड़ मारा है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की तरह बनती जा रही डिंपी, आध्या को थप्पड़ मारने की कोशिश करेगी डिंपी, ये शख्स रोकेगा

Also Read- Anupama Leap: डिंपी की होगी दर्दनाक मौत, लीप के बाद शो से कटेगा इन 5 किरदारों का पत्ता, अनु को मिलेगा धोखा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola