Anupama: शाह परिवार में नन्हे मेहमान की आहट, क्या अब अनु बनेगी जासूस?

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Feb 2026 9:46 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बाबूजी अपने दोस्त को आईसीयू में देखकर काफी भावुक हो जाते हैं. वह उनसे बात करते हैं ताकि वह होश में आ पाए. दूसरी तरफ प्रार्थना के होने वाले बच्चे को लेकर परी, मीता, राजा काफी उत्साहित होते हैं.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु बाबूजी से कहती हैं कि वह उनके दोस्त से अकेले मिल कर आएगी. हसमुख जिद करने लगते हैं कि वह भी उसके साथ जाएगा. अस्पताल में डॉक्टर दोनों को आईसीयू तक ले जाते हैं, जहां हसमुख अपने दोस्त रविंदर को उस हालत में देखकर भावुक हो जाते हैं. वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जब भी उनका अंत समय आए तो बिना दर्द के आए. अनु उसे ये सब नहीं सोचने के लिए कहती है और हिम्मत से काम लेने के लिए कहती है.

शाह परिवार में नन्हे मेहमान की आहट

हसमुख अपने दोस्त रविंदर को पुराने दिनों की याद दिलाते हैं, कॉलेज की तस्वीर दिखाते हैं और अनुपमा को अपनी बेटी बताकर मिलवाते हैं. वह बार-बार रविंदर से उठने के लिए कहते हैं. अनुपमा उनका हौसला बढ़ाती हैं और कहती हैं कि शायद रविंदर उन्हें सुन पा रहे हो. ये सीन दर्शकों को इमोशनल कर देगा. दूसरी तरफ वसुंधरा को जैसे ही पता चलता है कि घर में कभी भी बच्चे की किलकारी गूंज सकती है, वह बहुत खुश हो जाती है. ख्याति बच्चे के स्वागत की तैयारी में जुट जाती है.

माही की नयी चाल

मोटी बा, परी और राजा को बच्चा प्लान करने के लिए कहती है. परी कहती है वह अभी बच्चा प्लान नहीं करना चाहती. परी के फैसले पर वसुंधरा कहती हैं कि पता नहीं क्यों आजकल की लड़कियां जल्दी परिवार शुरू नहीं करना चाहतीं. राही उन्हें समझाती है कि वह अभी थोड़ा वक्त चाहती हैं. परी कहती हैं कि यह उसकी पर्सनल च्वाइस है. वसुंधरा को लगता है कि अब घर में हर कोई अपने हिसाब से फैसले लेने लगा है. उनकी बातों को माही सुन लेती है.

अनु को होगा शक

माही, गौतम से कहती हैं कि अगर वे भी बच्चे की प्लानिंग करें तो वसुंधरा की नजरों में फिर से जगह बना सकते हैं. गौतम समझ जाता है कि माही सही कह रही है और वह उसकी बात मान लेता है. दूसरी तरफ अनुपमा, रविंदर के घर पहुंचती हैं, लेकिन वहां उनकी पत्नी हसमुख को पहचानने से इनकार कर देती हैं. उसका बर्ताव देखकर दोनों हैरान हो जाती है. अनु को कुछ गड़बड़ लगता है और वह सच्चाई जानने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: राही-प्रेम पर दबाव, हसमुख के दोस्त पर हमला, दिल्ली में बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola