Anupama Spoiler Alert : अपनी ही सगाई छोड़कर भागी किंजल! टूट जाएगा पारितोष का दिल

Updated at : 29 Sep 2020 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : अपनी ही सगाई छोड़कर भागी किंजल! टूट जाएगा पारितोष का दिल

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों पारितोष की सगाई का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा वनराज और पूरा परिवार उसकी तैयारी में लगा हुआ है. वहीं काव्या बार-बार अनुपमा को लेकर वनराज से लड़ाई करती रहती है. जिसके कारण वनराज उसपर गुस्सा हो जाता है और उसे कहता है कि उसे परेशान ना करें.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों पारितोष की सगाई का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा वनराज और पूरा परिवार उसकी तैयारी में लगा हुआ है. वहीं काव्या बार-बार अनुपमा को लेकर वनराज से लड़ाई करती रहती है. जिसके कारण वनराज उसपर गुस्सा हो जाता है और उसे कहता है कि उसे परेशान ना करें.

आने वाले एपिसोड में पारितोष की सगाई में जाने के लिए घरवाले तैयार होकर हॉल में जमा होते है. जब काव्या रेडी होकर वनराज के सामने आती है तो वो उसे देखता भी नहीं है. वहीं अनुपमा की तारीफ वो काव्या के सामने करता है. ये सुनकर काव्या को बहुत बुरा लगता है. अनुपमा पारितोष की नजर उतारती है औऱ सब फिर सगाई में जाने लगते है. इस दौरान अनुपमा पारितोष का शेरवानी वाला बैग घर पर ही भूल जाती है.

सगाई में पहुंचने के बाद अनुपमा और काव्या हॉल की तरफ जाने लगती है, तभी दोनों का पैर किसी तार से फंस जाता है, और दोनों को वनराज गिरने से बचा लेता है. ये देखकर राखी कहती है लोगों से एक नहीं संभलती और आप दो-दो को कैसे संभाल लेते है मिस्टर शाह. इस पर वनराज कहते है कि आप अपनी ही बेटी की सगाई में लेट आई है, ये आप कैसे कर लेती है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : काव्या पर भड़का वनराज, क्या अब टूट जाएगा दोनों का रिश्ता!

अनुपमा राखी से पूछती है कि किंजल कहां है, जिसपर वो कहती है किंजल पार्लर गई है तैयार होने के लिए. प्रमोद उसको लेकर ही आते होंगे. तभी किंजल के पिता प्रमोद भागते हुए आते है और कहते है कि किंजल कही मिल नहीं रही औऱ उसने ये नोट छोड़ा है. पारितोष जैसे ही नोट पढ़ता है तो उसमें लिखा होता है कि उल्लू बनाया. वहीं किंजल भी सबके सामने आ जाती है और सब हंसने लगते है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा से काव्या जिद करती है कि वो सबके लिए पास्ता बनाना चाहती है. इसपर अनुपमा कहती है कि वनराज को पास्ता बिल्कुल पसन्द नहीं है, इसपर काव्या कहती है कि वनराज को पास्ता बहुत पसन्द है. जिसके बाद अनुपमा काव्या को पास्ता बनाने के लिए हामी भर देती है. खाने के टाइम पर समर, पाखी पास्ता देखकर बहुत खुश हो जाते है. वहीं, वनराज अनुपमा के कहने पर पास्ता ले लेता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola