Anupama Spoiler Alert : पाखी के साथ सिड ने की बदतमीजी, आने वाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 01 Oct 2020 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : पाखी के साथ सिड ने की बदतमीजी, आने वाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) में किंजल और पारितोष की सगाई का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा और वनराज इसे लेकर हर तरह की तैयारी कर रहे है ताकि किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए. इस बीच पाखी को लगातार मैसेज भेजकर एक शख्स परेशान कर रहा है. वहीं अब इसका खुलासा होने वाला है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) में किंजल और पारितोष की सगाई का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा और वनराज इसे लेकर हर तरह की तैयारी कर रहे है ताकि किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए. इस बीच पाखी को लगातार मैसेज भेजकर एक शख्स परेशान कर रहा है. वहीं अब इसका खुलासा होने वाला है.

पाखी को उसका क्‍लासमेट सिड धमकी दे रहा है. सिड, पाखी का फिर से पीछा करता है, जिसके बाद अनुपमा उसे जोरदार तमाचा जड़ देती है. वहीं, काव्या को थोड़ी जलन होती है जब समर, अनुपमा और वनराज की तारीफ करता है कि दोनों बेस्‍ट कपल हैं. इधर, वनराज, काव्या से वादा करता है कि वह उसे प्राइवेट वेकेशन पर ले जाएगा.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सभी पार्टी में बहुत खुश होते है और सब डांस करते रहते है. इधर अनुपमा सिड को पकड़कर सबके सामने लेकर आ जाती है. सभी ये देखकर शॉक्ड हो जाते है. ये सब देखकर राखी अनुपमा से कहती है कि आपको मैंने कहा था ना कि ये मेरे स्पेशल गेस्ट है तब आप ऐसा कैसे कर सकती है. राखी बहुत गुस्से में होती है और वो पारितोष औऱ किंजल की सगाई तोड़ देती है.

Also Read: Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता की जान को है खतरा! अब पृथ्वी करेगा बड़ा खुलासा

अनुपमा फिर कहती है कि बाथरूम में ये लड़का पाखी के साथ बदतमीजी कर रहा था और इसके पास कुछ तसवीरें है जिसे लेकर वो पाखी को डरा रहा था. ये सुनकर वनराज बहुत गुस्सा हो जाते है. इसके बाद अनुपमा कहती है कि मैंने अपनी बेटी को डर के साथ जीने के लिए नहीं सिखाया है.

वहीं काव्या बार-बार अनुपमा को लेकर वनराज से लड़ाई करती रहती है. जिसके कारण वनराज उसपर गुस्सा हो जाता है और उसे कहता है कि उसे परेशान ना करें. काव्या व्यंग्यात्मक तरीके से वनराज को कहती है कि वह देख सकती है कि अनुपमा के साथ वह कितनी अच्छी तरह से मिल रहा है, उसे उसके ही साथ रहना चाहिए और उसके पीछे समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola