ePaper

Anupama Spoiler Alert : अनुपमा को मिली जॉब, इस वजह से वनराज के हाथ से जाने वाली है नौकरी, आने वाला है जबरदस्त मोड़

Updated at : 22 Dec 2020 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : अनुपमा को मिली जॉब, इस वजह से वनराज के हाथ से जाने वाली है नौकरी, आने वाला है जबरदस्त मोड़

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में किंजल औऱ पारितोष की शादी से राखी बिल्कुल खुश नहीं है. किंजल से मिलने अनुपमा के घर राखी जाती है औऱ बातों ही बातों में सबको नीचा दिखाने की कोशिश करती है. इधर अनुपमा ने फिर से स्कूल में जॉब करने की बात घरवालों से की तो बाबूजी ने उसका हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में किंजल औऱ पारितोष की शादी से राखी बिल्कुल खुश नहीं है. किंजल से मिलने अनुपमा के घर राखी जाती है औऱ बातों ही बातों में सबको नीचा दिखाने की कोशिश करती है. इधर अनुपमा ने फिर से स्कूल में जॉब करने की बात घरवालों से की तो बाबूजी ने उसका हौसला बढ़ाया.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या घर लेने की बात करती है. इस दौरान वो कहती है कि लोन लेना होगा औऱ इसके लिए मैंने कंपनी में बात की है. अगर मुझे पैसे कम पड़े तो वनराज तुम मुझे दे देना. ये सुनकर वनराज थोड़ा परेशान हो जाता है औऱ उससे कहता है कि मेरे ऊपर पहले से बहुत सारी जिम्मेदारी है औऱ तुम्हारी जिम्मेदारी नहीं ले सकता. ये सुनकर काव्या भड़क जाती है.

इधर अनुपमा स्कूल जाती है औऱ उसे सबकुछ पुराना याद आने लगता है. अनुपमा प्रिंसिपल से जाकर मिलती है औऱ जॉब की बात करती है. प्रिंसिपल को अनुपमा यकीन दिलाती है कि वो ये जॉब अच्छे से करेगी औऱ उनका विश्वास दोबारा नहीं तोड़ेगी. अनुपमा प्रिंसिपल को बताती है कि उसे नौकरी की सख्त जरूरत है क्योंकि उसके ऊपर अपने बच्चों, बा, बाबूजी की जिम्मेदारी है. प्रिंसिपल अनुपमा को नौकरी दे देती है और ये जानकर समर बेहद खुश हो जाता है.

Also Read: देवोलीना भट्टाचार्य ने ‘केयर नी करदा’ सॉन्ग पर किया धांसू डांस, ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस दिखीं बेहद बोल्ड, VIDEO वायरल

किंजल औऱ पारितोष दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे होते है तभी बा दोनों को देख लेती है. ये देखकर पारितोष वहां से चला जाता है और बा गुस्से में कहती है कि अब मैं ही कुछ करूंगी, बहू को कहने की कोई जरूरत ही नहीं है. काव्या वनराज को बताती है कि इन तीन महीनों में जो प्रोजेक्ट तुम्हारे हाथ से गए है उसकी भरपाई तुम्हें जल्द से जल्द करनी होगी. ऐसा नहीं किया तो तुम्हारी जॉब चली जाएगी. ये जानकर वनराज के होश उड़ जाते है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बा और अनुपमा बात कर रहे होते है तभी तोषू वहां आता है औऱ कहता है कि किंजल के पेट में बहुत दर्द हो रहा है. आप लोग जल्दी चलो. उस समय किंजल अपनी मां राखी से बात कर रही होती है. बा कहती है कि उसे घी में खाने की आदत नहीं है इसलिए ऐसा हुआ होगा. जिसके बाद अनुपमा उसे आजवाइन पिलाती है और उसका पेट दर्द ठीक हो जाता है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola