ePaper

देवोलीना भट्टाचार्य ने 'केयर नी करदा' सॉन्ग पर किया धांसू डांस, ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस दिखीं बेहद बोल्ड, VIDEO वायरल

Updated at : 22 Dec 2020 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्य ने 'केयर नी करदा' सॉन्ग पर किया धांसू डांस, ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस दिखीं बेहद बोल्ड, VIDEO वायरल

Devoleena Bhattacharjee video : 'बिग बॉस' फेम देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. देवोलीना अपनी स्टाइलिश तसवीरों से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती है. हाल ही में उन्होंने ब्लैक गाउन में तसवीरें पोस्ट की थी, जिसपर उनके चाहने वालों ने ताबड़तोड़ कमेंट्स किए थे. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देवो 'केयर नी करदा' सॉन्ग पर कमाल के डांस मूव्स करते दिख रही है.

विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee video : ‘बिग बॉस’ फेम देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. देवोलीना अपनी स्टाइलिश तसवीरों से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती है. हाल ही में उन्होंने ब्लैक गाउन में तसवीरें पोस्ट की थी, जिसपर उनके चाहने वालों ने ताबड़तोड़ कमेंट्स किए थे. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देवो ‘केयर नी करदा’ सॉन्ग पर कमाल के डांस मूव्स करते दिख रही है.

देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम पर ये डांस वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो केयर नी करदा गाने पर शानदार डांस करते दिख रही है. एक्ट्रेस ने ब्लैक गाउन पहना हुआ है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. ब्लैक गाउन में देवो को बोल्ड लुक फैंस को पसन्द आ रहा है. उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के है.

https://www.instagram.com/p/CI-8KY8B8fX/
https://www.instagram.com/p/CIld7IUBtzv/

एक्ट्रेस के डांस वीडियो पर उनके चाहने वाले तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे है. इनबॉक्स में फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटी क्वीन.’ एक ने लिखा, ‘आप इस गाउन में बहुत सुन्दर लग रही है.’ एक ने लिखा, ‘प्लीज एक रिप्लाई कर दो, आपका बहुत बड़ा फैन हूं.’ एक ने लिखा, ‘गोपी बहू का जबरदस्त डांस.’

https://www.instagram.com/p/CIlZ-CiBPpL/
https://www.instagram.com/p/CI3IBOyB8vQ/

इस ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले फोटोशूट कराया था. तसवीरें वायरल होने के बाद फैंस इस ड्रेस में देवोलीना की तुलना सिंड्रेला से करने लगे थे. बता दें कि उन्होंने 2011 में संवारे सबके सपने प्रीतो में बानी के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी. जून 2012 में, देवोलीना को रातों-रात फीमेल लीड गोपी मोदी के रूप में साथ निभाना साथिया में लिया गया, उन्‍होंने जिया मानेक को रिप्‍लेस किया था.

https://www.instagram.com/p/CIld7IUBtzv/
Also Read: गौहर खान-जैद दरबार की शादी की रस्में शुरू, चिक्सा सेरेमनी में एक-दूजे का हाथ थामे कुछ इस तरह नजर आया कपल, देखें PHOTOS

गौरतलब है कि असम के एक बंगाली परिवार में जन्मी देवोलीना मुंबई में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है. ट्रेन्‍ड भरतनाट्यम डांसर को स्टार प्लस की ड्रामा सीरीज़ साथ निभाना साथिया में गोपी मोदी के किरदार के लिए जाना जाता है. 2019 में उन्होंने एक कंटेंटस्‍टेंट के तौर पर बिग बॉस 13 में इंट्री की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवोलीना बिग बॉस के सीजन 13 में इंट्री करनेवाली दूसरी सबसे महंगी कंटेंस्‍टेंट थीं. उन्‍हें 15 लाख की फीस मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola