Anupama Spoiler Alert : क्या अनुपमा के इस फैसले से बाबूजी की बचेगी जान? वनराज और पारितोष हुए नाराज

Updated at : 10 Nov 2020 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : क्या अनुपमा के इस फैसले से बाबूजी की बचेगी जान? वनराज और पारितोष हुए नाराज

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को हाई-ड्रामा वोल्डेज देखने को मिल रहा है. अनुपमा के बदले स्वभाव से वनराज हैरान है. वनराज हर संभव कोशिश कर रहा है कि वो उसका हौसला तोड़ दें, लेकिन अनुपमा हार नहीं मान रही. उसने वनराज के सामने शर्त भी रख दी है की वो काव्या से शादी कर सकते है, लेकिन उससे पहले उन्हें सबकुछ बा और बाबूजी को बताना होगा.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को हाई-ड्रामा वोल्डेज देखने को मिल रहा है. अनुपमा के बदले स्वभाव से वनराज हैरान है. वनराज हर संभव कोशिश कर रहा है कि वो उसका हौसला तोड़ दें, लेकिन अनुपमा हार नहीं मान रही. उसने वनराज के सामने शर्त भी रख दी है की वो काव्या से शादी कर सकते है, लेकिन उससे पहले उन्हें सबकुछ बा और बाबूजी को बताना होगा.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डॉक्टर के समझाने के बाद अनुपमा पेपर पर साइन कर देती है. जब ये बात वो समर और पारितोष को बताती है तो पारितोष काफी नाराज होता है. पारितोष अनुपमा से कहता है कि आपको इतना बड़ा फैसला पापा से पूछकर करना चाहिए. इसपर अनुपमा कहती है कि तेरे पापा यहां नहीं है, लेकिन यहां मैं हूं.

इधर घर पर बा बहुत परेशान है और बार-बार वनराज के बारे में पूछ रही है. वनराज किसी का फोन नहीं उठा रहा क्योंकि वो काव्या के पास है. बाबूजी का ऑपरेशन हो जाता है, जिसके बाद डॉक्टर कहते है कि इतनी जल्दी कुछ पता नहीं चलेगा और उन्हें इंतजार करना होगा. पारितोष कहता है कि काश इस समय पापा होते सही फैसला लेने के लिए.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘अं‍जलि भाभी’ का हॉट लुक फैंस को बना रहा दीवाना, पिंक मोनोकनी में दिखा बोल्ड अंदाज

सुबह जब वनराज उठता है तो देखता है कि उसके फोन पर घरवालों के बहुत सारे मिस्ड कॉल है. तभी डोरबेल बजती है जहां अनुपमा खड़ी होती है. वनराज कहता है कि मैं एक रात घर नहीं आया तो तुम्हारी सारी हेकड़ी बाहर आ गई. अनुपमा बाबूजी के बारे में उसे बताती है. वनराज कहता है कि तुमने ऑपरेशन का इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया.

वनराज और अनुपमा दोनों अस्पताल जाते है जहां वनराज बाबूजी की हालत देखकर अनुपमा से कहता है कि अगर बाबूजी को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदार तुम होगी. तभी डॉक्टर आकर बताते है कि हंसमुख भाई खतरे से बाहर है और ये सब सिर्फ अनुपमा के कारण हुआ. उसने सही समय पर ऑपरेशन का फैसला लिया था, जिसके कारण उनकी जान बच गई.

Also Read: कश्मीरा शाह का ब्लू बिकिनी पहने बोल्ड लुक वायरल, पूल किनारे एक्ट्रेस ने दिया शानदार पोज

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola